
क्या फिर अफगानिस्तान में शुरू हो जाएगा बड़ा बवाल? पंजशीर में तालिबान को सीधी चुनौती
AajTak
पिछले कुछ हफ्तों से पंजशीर से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां पर तालिबान बनाम नेशनल रजिस्टेंस फ्रंट की लड़ाई शुरू हो गई है. दावा तो ये भी हुआ है कि कुछ हमलों में कई तालिबान लड़ाकों को मौत के घाट उतारा गया.
अफगानिस्तान में पिछले साल तालिबान ने अपनी सरकार बना ली है. ज्यादातर इलाकों पर कब्जा भी जमाया. लेकिन उत्तर अफगानिस्तान के पंजशीर इलाके में उसे सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा. वहां पर नेशनल रजिस्टेंस फ्रंट ने उसे कड़ी टक्कर दी. अब एक बार फिर अफगानिस्तान में वहीं पंजशीर इलाका बवाल का केंद्र बन गया है.
पिछले कुछ हफ्तों से पंजशीर से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां पर तालिबान बनाम नेशनल रजिस्टेंस फ्रंट की लड़ाई शुरू हो गई है. तालिबान ने उन खबरों का हर मौके पर खंडन किया है और अपनी मजबूत सेना को उस इलाके में होने का दावा किया है. लेकिन दावों के मामलों में नेशनल रजिस्टेंस फ्रंट भी किसी से पीछे नहीं है. कुछ हफ्ते पहले ही कहा गया कि पंजशीर के कई इलाकों पर NRF ने फिर अपना कब्जा जमा लिया.
इस बारे में आजतक ने जब तालिबान के प्रवक्ता Tariq Ghazniwal से बात की तो उन्होंने उन तमाम दावों को ही गलत बता दिया. उन्होंने कहा कि इस इलाके में कोई लड़ाई नहीं हो रही है. सबकुछ सामान्य है. विदेश में बैठे कुछ पत्रकार सिर्फ वहां की नागरिकता लेने के लिए ऐसे दावे कर खुद को प्रमोट करने की कोशिश कर रहे हैं.
तालिबानी प्रवक्ता ने इस बात को जरूर स्वीकार किया है कि कुछ हफ्ते पहले तक NRF के साथ कुछ मुद्दों पर तनातनी चल रही थी. लेकिन NRF के लड़ाकों ने खुद सरेंडर कर दिया था. अब तालिबान जरूर सबकुछ सामान्य होने की बात कर रहा है, लेकिन वहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि जमीन पर तनाव बढ़ता जा रहा है. इसकी शुरुआत तो मई एक को ईद के दौरान ही हो गई थी. असल में तालिबान चाहता था कि ईद का त्योहार एक मई को मनाया जाए, वहीं पंजशीर में सभी ने 2 मई को ईद मनाई. ऐसे में तभी से पहले से जारी विवाद ज्यादा बढ़ गया और NRF बनाम तालिबान की लड़ाई शुरू हो गई.
स्थानीय लोग बताते हैं कि उस घटना के बाद से ही तालिबान खफा हो चुका था. वो पंजशीर में जाकर लोगों को कसमें दिलवा रहा था कि कोई भी NRF के साथ नहीं जाएगा. अगर कोई उस संगठन के साथ जुड़ने की गलती करता, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता. पंजशीर के एक अखबार के मुताबिक तो तालिबान ने सभी क्रूरता की हदें पार करते हुए कुछ दिन पहले ही दो बच्चों को गोली मार दी थी. कारण सिर्फ ये रहा कि वो दोनों बच्चे उस गांव से आते थे जहां से NRF ने तालिबान के खिलाफ अपनी मुहिम शुरू की.
जानकार हबीब खान बताते हैं कि तालिबान इस समय पाकिस्तान के आकाओं के इशारों पर काम कर रहा है. उसका सिर्फ एक काम है, बांटों और राज करो. ये सारे सुझाव तालिबान ISI दे रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तालिबान इस समय पश्तून को समर्थन भी सिर्फ इसलिए दे रहा है क्योंकि ये उसकी राजनीति को सूट करता है. वरना असल में कई पश्तून भी तालिबान के खिलाफ खड़े हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








