
क्या पिता देवी लाल की तरह विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे ओपी चौटाला? इनेलो के मंच से दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन आज
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कवायद तेज होती नजर आ रही है. पहले नीतीश कुमार ने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की और सभी को एक करने की बात कही. अब ओपी चौटाला ने अपने पिता देवी लाल की जयंती पर विपक्ष को बुलाया है. आज सभी विपक्षी दल के नेता हरियाणा के फतेहाबाद में इनेलो के मंच पर जुटेंगे.
2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश तेज होती दिख रही है. हरियाणा के फतेहाबाद में आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री और इनेलो के संस्थापक चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने मेगा रैली आयोजित की है. इस रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं बुलाया गया है.
पिछले दिनों इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने रैली की घोषणा करते हुए कहा था कि 25 सितंबर को तीसरा मोर्चा की रूपरेखा तैयार होगी.
पिछले महीने नीतीश कुमार ने ओम प्रकाश चौटाला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और शरद पवार ने ही चौटाला को 25 सितंबर के मौके पर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की सलाह दी थी.
विपक्षी एकता के जरिए इनेलो भी हरियाणा में अपने खोए हुए जनाधार को इकट्ठा करने की फिराक में है. जब से चौटाला परिवार अलग हुआ है, तब से पार्टी का जनाधार कमजोर पड़ा है. अगर ऐसा होता है तो हरियाणा में इतिहास ही दोहराया जाएगा जब चौधरी देवीलाल ने 1977 और 1989 में विपक्षी दलों को एक मंच पर खड़ा किया था.
नीतीश, पवार, फारूक समेत कई नेता होंगे शामिल
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक इस रैली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता मंच साझा करेंगे. इनके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और बीजेपी के बीरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








