
क्या पाकिस्तान के इशारे पर हुआ दिल्ली ब्लास्ट? PoK के पूर्व PM का बयान वायरल
AajTak
दिल्ली के लाल किला आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POJK) के हाल ही में इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हथियारबंद समूहों ने
दिल्ली के लाल किला आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हाल ही में इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक द्वारा दिया गया एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसने भारत-पाक संबंधों में तनाव को और बढ़ा दिया है. अनवार-उल-हक ने सार्वजनिक मंच पर दावा किया कि "अगर भारत बलूचिस्तान को खूनखराबा करता रहा, तो हम उसे लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक मारेंगे, और हमने यह कर के दिखाया है."
अनवार-उल-हक ने कहा कि उन्होंने कश्मीर हाउस में बैठकर पहले ही चेतावनी दी थी कि भारत के खिलाफ "अंदर घुसकर जवाब" दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या पढ़े-लिखे दिमाग भी हो जाते हैं रेडिकलाइज? दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी उमर के वीडियो ने उठाया बड़ा सवाल
PoK के पूर्व पीएम के मुताबिक, "अल्लाह के फज़्ल से मुसल्लह-अफवाज और शाहीनों ने अंदर घुसकर मारा. ऐसा मारा कि भारत अभी तक अपने मृतकों की गिनती नहीं कर पाया है." यह बयान उन्होंने उस वक्त दिया जब भारत लाल किला धमाके की जांच को आगे बढ़ा रहा है.
PoK के नेता ने भारत को दी धमकी
पूर्व PoK PM का दावा यह संकेत देता है कि उन्होंने न केवल हमले को सही ठहराया बल्कि उसे पाकिस्तान की "रणनीतिक कार्रवाई" के रूप में पेश किया. उनके शब्दों, “अगर भारत को खूनखराबा करोगे तो लाल किले से कश्मीर के जंगलों तक मारेंगे" को भारत विरोधी नरेटिव को बढ़ावा देने और आतंकी गतिविधियों को महिमामंडित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







