
क्या पहली बार कोई महिला बनेगी बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष? पार्टी को नड्डा के विकल्प की तलाश
AajTak
बीजेपी के लिए यह वक्त काफी अहम है क्योंकि पार्टी फिलहाल पीढ़ीगत बदलाव की ओर देख रही है. बहुत कम लोग इस बात से असहमत होंगे कि बीजेपी अब अपने चरम पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लगातार तीसरा कार्यकाल है, साथ ही बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है.
तीन राज्यों में मिली चुनावी जीत से उत्साहित बीजेपी ने जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष की तलाश अब नए सिरे से शुरू कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन नड्डा 2019 से ही इस पद पर हैं. वह एक के बाद एक विस्तार पाते रहे, आखिरी विस्तार 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए किया गया था. लेकिन अब अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में देरी हो रही है.
राजनीतिक चरम पर बीजेपी
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पार्टी नेतृत्व 2024 के सेकंड हाफ में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों पर फोकस कर रहा था. एक समस्या यह भी है कि पार्टी अध्यक्ष के अलावा पिछले जून से नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं, जो बीजेपी के 'एक व्यक्ति एक पद' नियम का उल्लंघन है. बीजेपी के लिए यह वक्त काफी अहम है क्योंकि पार्टी फिलहाल पीढ़ीगत बदलाव की ओर देख रही है. बहुत कम लोग इस बात से असहमत होंगे कि बीजेपी अब अपने चरम पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लगातार तीसरा कार्यकाल है, साथ ही बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है.
ये भी पढ़ें: बीजेपी को कब मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष? संगठन के अंदरखाने तैयारी तेज, तय हो गई ऐलान की तारीख!
बीजेपी नेतृत्व अपने वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श का एक और दौर शुरू कर सकता है, लेकिन दोनों पक्षों का कहना है कि 'मोदी का फैसला अंतिम होगा'. ऐसा माना जाता है कि लोकसभा चुनावों में हार के बाद से चुनाव प्रबंधन में संघ की साफ भागीदारी ने ही बीजेपी के लिए जीत का एक दौर सुनिश्चित किया है. इसके कारण जिला, मंडल और कई मामलों में राज्य इकाई प्रमुख नियुक्तियों के लिए उनकी सिफारिशों पर सक्रिय रूप से विचार किया गया है. संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक ने इंडिया टुडे को बताया कि वे इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि पार्टी अध्यक्ष कौन बनेगा, वे कहते हैं, 'चाहे कोई भी हो, हमारे पास उनके साथ काम करने का कौशल है'.
स्टेट यूनिट में आपसी गुटबाजी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








