
क्या पता है आपको? बिना गारंटी ₹80000 तक लोन दे रही सरकार, चाहिए सिर्फ एक डॉक्युमेंट
AajTak
Loan Without Gaurantee Loan: जब देश में कोरोना का प्रकोप था, उस समय मोदी सरकार ने एक कास स्कीम लॉन्च की थी, जिसके तहत स्मॉल बिजनेस शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के ही लोन मुहैया कराया जाता है.
अगर आप अपना कोई स्मॉल बिजनेस (Business) शुरू करना चाहते हैं और पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो फिर टेंशन की कोई बात नहीं. मोदी सरकार (Modi Govt) एक खास स्कीम चला रही है, जिसके जरिए तीन किस्तों में 80,000 रुपये तक का लोन मिलता है. खास बात ये है कि ये Loan बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है. इस सरकारी योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) है.
कोरोना काल में शुरू हुई थी स्कीम देश में जब कोरोना संकट (Corona Pandemic) चल रहा था, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस खास योजना की शुरुआत की थी, जो अब काफी पॉपुलर हो चुकी है. इस को जो बात सबसे खास बताती है, वो ये है कि इसमें सरकार जो लोन दे रही है, वो बिल्कुल बिना गारंटी के है, यानी आपको इसे पाने के लिए कुछ भी गिरवी नहीं रखना होगा. ये स्कीम खासतौर पर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू की गई थी, जिनका रोजगार कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान पूरी तरह से चौपट हो गया था. लेकिन योजना की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बाद में सरकार ने इसका दायरा बढ़ा दिया.
10, 20 और 50 हजार का लोन PM Svanidhi Yojana की डिटेल पर गौर करें, तो इसके तहत ये 80,000 रुपये का लोन एकमुश्त नहीं मिलता है. बल्कि तीन किस्तों में दिया जाता है. हां, आप 50,000 रुपये तक इकठ्ठा पा सकते हैं. दरअसल, इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) के तहत लोन पाने के लिए आपको अपनी क्रेडिबिलिटी बनानी होगी और इसी आधार पर आप आगे का लोन ले पाएंगे. इसमें पहले 10, फिर 20 और फिर 50 हजार रुपये का लोन ले सकते हैं.
कैसे मिलेगा एकमुश्त 50 हजार का लोन? इस सवाल का जवाब एक उदाहरण के जरिए समझते हैं, मान लीजिए कि किसी व्यक्ति को बाजार में सड़क अपने छोटा खाने-पीने का स्टॉल लगाकर बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पैसों की जरूरत है और वो इसके लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए अप्लाई करता है, तो फिर उसे पहले 10,000 रुपये का लोन मिलेगा, इस रकम को तय समय पर चुका देने के बाद व्यक्ति दूसरी बार अप्लाई करके स्कीम के तहत 20,000 रुपये का लोन आसानी से ले सकता है.
इसी तरह इस रकम को चुकाने के बाद तीसरी बार में वो व्यक्ति 50,000 रुपये के लोन के लिए योग्य हो जाएगा और सरकार की ओर से उसे ये रकम दे दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल वो अपना बिजनेस बढ़ाने में कर सकेगा.
Aadhaar लाएं और झटपट पाएं लोन जैसा कि बताया कि सरकार की ओर से इस स्कीम के तहत बिना गारंटी के लोन दिया जाता है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत ली गई लोन की राशि को एक साल की अवधि में चुकाया जा सकता है. हर महीने किश्तों में लोन की राशि को चुकाने की भी सुविधा मिलती है. इसका लाभ पाने के लिए आवेदक के पास सिर्फ उसका आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना जरूरी है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










