
क्या धनखड़ की मिमिक्री का मुद्दा उठाकर बीजेपी और सरकार ने बाजी पलट दी है?
AajTak
संसद के शीतकालीन सत्र में 13 दिसंबर को सुरक्षा उल्लंघन की घटना हुई तो विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बना लिया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग तेज कर दी थी. सदन की कार्यवाही में हंगामा करने पर अब तक 141 विपक्षी सदस्यों को सस्पेंड किया गया है. इस बीच, उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के बाद विपक्ष बैकफुट पर आ गया है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संसद में मिमिक्री करने के मामले में टीएमसी-कांग्रेस समेत विपक्षी दल घिर गए हैं. बीजेपी ने विपक्ष पर हल्ला बोल दिया है. देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. इस पूरे विवाद को किसान परिवार से लेकर जाट समाज तक से जोड़ दिया है. बीजेपी के साथ-साथ खुद उपराष्ट्रपति धनखड़ ने विपक्ष पर जाट समाज और उनकी पृष्ठभूमि का अपमान करने का आरोप मढ़ दिया है. एक दिन पहले तक संसद में सुरक्षा चूक और सांसदों के निलंबन का जोर-शोर से मामला उठा रहे विपक्षी दल बुधवार को बैकफुट पर आ गए हैं. एक जरा सी चूक हुई और पॉलिटिकल सिनेरियो ही चेंज हो गया है.
दरअसल, संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हुआ और 22 दिसंबर तक चलना है. इस सत्र के 19 दिनों में 15 बैठकें होना प्रस्तावित थीं. संसदीय कार्यवाही चल ही रही थी कि 13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर एक बड़ा घटनाक्रम हुआ. दो युवक संसद की दर्शक दीर्घा से वेल में कूद गए और हंगामा-नारेबाजी करने लगे. इन युवकों ने कलर स्प्रे हवा में उड़ाया तो सांसद भी दहशत में आ गए. किसी तरह दोनों युवकों को पकड़ा गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया. ठीक उसी समय संसद के बाहर भी एक युवती और एक युवक ने हंगामा-नारेबाजी और कलर स्प्रे हवा में छोड़ा. इस पूरे मामले को संसद की सुरक्षा का उल्लंघन बताया गया. पुलिस ने देश विरोधी धाराओं UAPA के तहत एक्शन लिया.
'संसद में सुरक्षा से चूक से हमलावर था विपक्ष'
विपक्षी सांसदों ने संसद में सुरक्षा चूक को बड़ा मुद्दा बनाने की रणनीति बनाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग तेज कर दी. अगले दिन यानी 14 दिसंबर को संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो दोनों सदनों में सुरक्षा चूक का मामला गूंजने लगा. स्पीकर और सभापति ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में 14 सांसदों को सस्पेंड कर दिया. इनमें 13 लोकसभा और एक राज्यसभा का सदस्य था. उसके बाद 18 दिसंबर को एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के रुख में नरमी की बजाय तीखापन देखने को मिला. अब दो मसले उठाए गए. पहला- सुरक्षा में चूक और दूसरा- सांसदों का निलंबन.
'गृह मंत्री के बयान की मांग पर अड़े थे विपक्षी नेता'
हंगामा बढ़ा और विपक्ष हमलावर रहा तो एक बार फिर कार्यवाही का चाबुक चलाया गया. इस बार दोनों सदनों से सीधे 78 सांसदों का निलंबन हुआ. इसमें 33 लोकसभा और 45 राज्यसभा के सदस्य थे. विपक्ष अपनी मांग पर अडिग रहा. अगले दिन यानी 19 दिसंबर को शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने वही दोनों मांगें जोर-शोर से उठानी शुरू कर दीं. हंगामा इतना बढ़ा कि जो विधेयक एक दिन पहले पेश किए जाने थे, उन चर्चा असंभव सी लगने लगी. इस बीच, सस्पेंशन पर एक्शन में कमी नहीं आई. मंगलवार को भी 49 सांसदों को सस्पेंड किया गया. ये सभी लोकसभा सदस्य थे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










