
क्या देखी है कभी अनुष्का शर्मा की ऐसी हंसी, एक्ट्रेस ने शेयर की पॉजिटिव फोटो
AajTak
एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर थीं और वे फिल्मों में नजर नहीं आ रही थीं. मगर अब उन्होंने फिर से वर्क फ्रंट पर वापसी कर ली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक हंसते हुए फोटो शेयर की है जिसमें वे बेहद पॉजिटिव नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बिजी चल रही थीं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं और अब वे मां बन चुकी हैं. एक्ट्रेस मां बनने को लेकर अपनी फीलिंग्स फैंस संग सोशल मीडिया के जरिए लगातार शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर थीं और वे फिल्मों में नजर नहीं आ रही थीं. मगर अब उन्होंने फिर से वर्क फ्रंट पर वापसी कर ली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक हंसते हुए फोटो शेयर की है जिसमें वे बेहद पॉजिटिव नजर आ रही हैं. फोटो में अनुष्का शर्मा दिल खोल कर हंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- क्या एक खुशहाल मनडे ऑक्सिमोरोन है? दरअसल ऑक्सिमोरोन टर्म का इस्तेमाल दो एक दूसरे से विपरीत चीज के लिए किया जाता है. अब सोमवार को तो सभी जानते हैं कि वीकेंड के बाद काम का दिन होता है. ऐसे में सभी के चेहरे की मुस्कुराहट गायब रहती है. वहीं अनुष्का सोमवार को भी खुल कर हंस रही हैं और फैंस को पॉजिटिव वाइब्स दे रही हैं. एक्ट्रेस ग्रीन टॉप और डार्क ब्लू पैंट्स में नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्राइट यैलो शूज भी कैरी कए हुए हैं. बता दें कि अनुष्का के इस पोस्ट से प्रियंका चोपड़ा भी इत्तेफाक रखती नजर आई हैं. उन्होंने लिखा- हां बिल्कुल, हा हा हा.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










