
क्या थर्ड वर्ल्ड वॉर में बदलेगी इजरायल Vs ईरान की जंग? मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट ने दिया ये जवाब
AajTak
क्या हम धीरे-धीरे थर्ड वर्ल्ड वॉर के करीब जा रहे हैं? इस बारे में डाना स्ट्रॉल का मानना है कि स्ट्रक्चरल इंडीकेटर्स और शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि ये सब थर्ड वर्ल्ड वॉर में तब्दील हो सकता है. डाना ने कहा कि ये बहुत चिंताजनक संकेत हैं. डाना ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच मजबूत संबंधों के बावजूद अमेरिका सीधे इस जंग में शामिल नहीं होगा. क्योंकि अमेरिका भी इस बात पर क्लियर है कि पूर्ण युद्ध में नहीं उलझना चाहता.
धुएं के गुबार, टनों मलबा, चीखें, तबाही, डर और अनिश्चितता... गाजा का अधिकतर हिस्सा अब समतल हो गया है. 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब ऐसे ही हालात साउथ लेबनान में होते जा रहे हैं. मिडिल ईस्ट जल रहा है. लेबनान में इजरायली टैंक गरज रहे हैं. बेरूत में बम फट रहे हैं. हिज्बुल्लाह लगभग हर दिन अपने कमांडर खो रहा है. आम नागरिक लगभग हर मिनट बम शेल्टर की तलाश में भाग रहे हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को संबोधित किया. दरअसल,ये जंग सिर्फ इजरायल के बाहर नहीं लड़ी जा रही, बल्कि नेतन्याहू को इजरायल के लोगों को जवाब देना है. वह अपने जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. करीब 60 हजार इजरायली बेघर हैं.
इजरायली डिफेंस फोर्स और ISA ने इन बेघर लोगों को घर वापस लाने का संकल्प लिया है, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और नेतन्याहू के बीच सीधी बातचीत में अमेरिका ने इजरायल से ईरान के खिलाफ बेवजह हमला न करने का आग्रह किया. ये क्षेत्र खतरे की कगार पर है. अमेरिका को डर है कि ईरान की तेल सुविधाओं और न्यूक्लियर साइट पर इजरायल ने हमला किया तो पूरा मिडिल ईस्ट जल उठेगा.
दुनिया उत्सुकता से देख रही है कि आगे क्या होगा? नेतन्याहू और ईरान के सर्वोच्च नेता दोनों के लिए क्या दांव पर लगा है? क्या इजरायल बाइडेन की बात सुनने और ईरान को लेकर सही कदम उठाने के आह्वान पर ध्यान देने को तैयार हैं? क्या जंग नेतन्याहू की रणनीति के अनुसार चल रही है? क्या इजरायल यही चाहता था... हालांकि इन सवालों का अभी कोई जवाब नहीं है.
डाना स्ट्रॉल, वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी में रिसर्च डायरेक्टर के पद पर तैनाता हैं, जबकि शैली और माइकल कासेन सीनियर फेलो हैं. डाना ने फरवरी 2024 में यह पद संभाला था. वे 2021-2023 तक मिडिल ईस्ट के लिए फोकस्ड डिफेंस डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं, जो कि इस क्षेत्र पर नजर रखने वाले पेंटागन के शीर्ष नागरिक अधिकारी हैं.
7 अक्टूबर 2023 से हुई थी जंग की शुरुआत
जिन सवालों का उपर जिक्र किया गया है, उन सवालों के जवाब की तलाश में आजतक ने डाना स्ट्रॉल से बात की. डाना कहती हैं कि ये सब पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था. मिडिल ईस्ट पर नज़र रखने वाली डाना ने कहा कि सबसे पहले इस पर विचार करना जरूरी है कि ये सब कहां से शुरू हुआ. यानी 7 अक्टूबर को जब हमास ने इज़रायल पर अटैक किया और 1000 से ज़्यादा इज़रायली नागरिकों की बेरहमी से हत्या की. इस हमले के ठीक अगले दिन हिज़्बुल्लाह ने 8 अक्टूबर को इज़रायल पर हमला करना शुरू कर दिया था. पिछले साल 7 अक्टूबर से लेकर अब तक इराक और सीरिया में ईरान समर्थित समूह मिलिशिया, लेबनान में हिज़्बुल्लाह, यमन में हूती सभी ने इज़रायल के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी है. इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना पर भी हमला किया है. हूती विद्रोही लाल सागर में इंटरनेशनल कॉमर्शियल ट्रैफिक को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










