
क्या तेजस्वी यादव का वोटर आईडी नंबर बदल गया? दो EPIC नंबर पर तेजस्वी vs चुनाव आयोग
AajTak
चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 1 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया. इसमें तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मेरा नाम नहीं है. तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, मैंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना फॉर्म भरा था.
चुनाव आयोग ने बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट से पहले 1 अगस्त को ड्राफ्ट जारी किया. ड्राफ्ट जारी करने के एक दिन बाद ही इसपर सियासी संग्राम शुरू हो गया. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनका नाम इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है. इसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से सफाई आई कि तेजस्वी का नाम है.
इसके बाद फिर से तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उनका खुद का EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) बदल दिया गया है. अबकी बार पटना के DM की ओर से सफाई आई जिसमें कहा गया कि विपक्ष के नेता का नाम है. तेजस्वी का आरोप गलत है. हालांकि, वोटर लिस्ट से जुड़ा मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में भी है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा. उससे पहले बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है और इसे गोदी आयोग कह रहा है. कल चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट के बाद तेजस्वी के आरोप तक आइए इस पूरे मामले को सिलसिलेवार समझते हैं.
चुनाव आयोग ने सफाई दी" src="https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/inline-images/2_82.jpg" />
चुनाव आयोग का ड्राफ्ट और तेजस्वी का आरोप चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 1 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया. इसमें तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मेरा नाम नहीं है. तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'मैंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना फॉर्म भरा था. लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है. मैं विधानसभा चुनाव कैसे लड़ूंगा?' तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर अपना ECIP (Electors Photo Identity Card) No. RAB2916120 डालकर सर्च किया तो No Records Found लिखकर आया. हालांकि चुनाव आयोग ने तुरंत तेजस्वी के फोटो वाली लिस्ट जारी कर दी और तेजस्वी का नाम काटने वाले आरोप को खारिज कर दिया.
चुनाव आयोग ने सफाई में क्या कहा? चुनाव आयोग ने राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का खंडन करते हुए फैक्ट चेक जारी किया है और साफ किया है कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पूरी तरह शामिल है. आयोग ने सबूत के तौर पर वह वोटर लिस्ट भी सार्वजनिक की है, जिसमें तेजस्वी यादव की फोटो, नाम, उम्र, पिता का नाम और मकान संख्या स्पष्ट रूप से दर्ज है. चुनाव आयोग ने कहा, हम मतदाता सूची की प्रति साझा कर रहे हैं. उनसे अनुरोध है कि वे ध्यान से सूची देखें- उनका नाम उसमें दर्ज है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






