
क्या ट्रंप के वाइट हाउस लौटने के साथ अमेरिकन्स से खाली हो जाएगा अमेरिका, कौन से देश बन रहे ठिकाना?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ ही ऐसे अमेरिकियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो देश छोड़ना चाहते हैं. उनकी जीत के एलान के कुछ ही घंटों के भीतर देश कैसे छोड़ें, जैसा सर्च टॉप पर चला आया. ये इमिग्रेंट्स नहीं, बल्कि अमेरिकी लोग हैं, जो कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में अस्थाई ठिकाना चाह रहे हैं.
जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस से कामकाज शुरू कर देंगे. आने से पहले उनका एक बड़ा वादा ये था कि वे लाखों घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे. हालांकि वहां एक अलग ही ट्रेंड दिख रहा है. खुद अमेरिका के रहने वाले ही चार सालों के लिए कहीं और शरण लेने की सोच रहे हैं. इसमें आम लोग ही नहीं, बड़ी पर्सनैलिटीज, जैसे शैरन स्टोन और अमेरिका फेरेरा जैसे नाम भी शामिल हैं.
क्या कह रहा है डेटा
वीजा में मदद करने वाली वेबसाइट वीजागाइड वर्ल्ड के मुताबिक बुधवार को ट्रंप की जीत का एलान होने के साथ ही बाहर कैसे जाएं, ये सर्च करने वाले तेजी से बढ़े. यहां तक कि ये आंकड़ा 15 सौ प्रतिशत ऊपर चला गया. इमिग्रेशन से जुड़े सर्च 338 फीसदी बढ़ गए. अमेरिकी लोग यूके और यूरोपियन देशों की तरफ जाने की इरादा कर रहे हैं.
द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूविंग टू न्यूजीलैंड सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इसी तरह से जर्मनी, नीदरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे देश हैं. जाने की इच्छा रखने वालों की संख्या अच्छी-खासी है. इसी महीने की शुरुआत में एक मीडिया हाउस ने चार हजार अमेरिकियों पर सर्वे किया, जिसमें पाया गया कि हर पांच में से एक शख्स रिलोकेशन के बारे में सोच रहा है.
क्यों देश छोड़ने पर आमादा हैं लोग यूएस में बसने के लिए दुनियाभर के लोग कई तरह की तिकड़में आजमाते रहते हैं, वहीं अमेरिकी अपनी पसंद की सरकार के न आने पर खुद दी देश से बाहर जाने लगते हैं. खासकर ट्रंप के मामले में यह ट्रेंड साल 2016 में भी दिखा था. जब उनकी जीत की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर कनाडा की इमिग्रेशन वेबसाइट क्रैश हो गई थी. यह एक संकेत था कि कई अमेरिकी ट्रंप की जीत से चिंतित होकर विकल्प तलाश रहे थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









