
क्या जरदारी को हटाकर आसिम मुनीर बनेंगे PAK के नए राष्ट्रपति? अटकलों के बीच PM शहबाज शरीफ का आया बयान
AajTak
पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इस्तीफे और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलों को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि उनके (जरदारी और मुनीर) के बीच संबंध विश्वास और पाकिस्तान की तरक्की पर आधारित हैं.
पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों एक नई बहस छिड़ी हुई है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर इस्तीफा देने का दबाव है और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है.
पाकिस्तान के पीएम शरीफ शुक्रवार को ‘द न्यूज’ मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कभी भी राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं जताई है और न ही इस तरह की कोई योजना बनाई गई है." उन्होंने आगे कहा कि उनके, जरदारी और मुनीर के बीच आपसी सम्मान और पाकिस्तान की तरक्की के लक्ष्य पर आधारित मजबूत संबंध हैं.
यह भी पढ़ें: फाइव स्टार होटल, हेलिकॉप्टर राइड... कंगाली से जूझ रहे पाक में मुनीर के श्रीलंका दौरे की खूब चर्चा
पाकिस्तान के मंत्री ने 'विदेशी ताकतों' पर लगाया आरोप
शहबाज शरीफ की तरफ से यह स्पष्टीकरण उस समय आया है जब देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को एक्स पर बयान देते हुए कहा था कि जरदारी, शरीफ और मुनीर के खिलाफ जो 'दुष्प्रचार अभियान' चलाया जा रहा है, उसके पीछे कुछ दुश्मन विदेशी ताकतों का हाथ है.
नकवी ने कहा, "हम जानते हैं कि इस झूठे अभियान के पीछे कौन है. मैंने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति से इस्तीफा देने की कोई बात नहीं हुई है और न ही COAS (सेना प्रमुख) के राष्ट्रपति बनने की कोई योजना है." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विदेशी एजेंसियों के सहयोग से इस तरह की साजिशें रची जा रही हैं ताकि पाकिस्तान को अस्थिर किया जा सके.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







