
क्या चुनावों के बाद बदल जाती हैं फ्रीबीज और महिला केंद्रित स्कीम?
AajTak
चुनावी साल में घोषित 'फ्रीबी' योजनाएं, खासकर महिलाओं पर केंद्रित योजनाएं, चुनाव के बाद वित्तीय दबाव के कारण बदल जाती हैं. एक रिसर्च के अनुसार, कई राज्यों में चुनाव के बाद राजकोषीय घाटे में तेजी से उछाल आया है, जिससे सरकारें योजनाओं को तर्कसंगत बनाने पर मजबूर हो जाती हैं.
बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महिलाओं पर केंद्रित योजनाएं चर्चा के केंद्र में हैं. ये ट्रेंड असामान्य नहीं है, क्योंकि पिछले दो सालों में दस प्रमुख राज्यों में हुए चुनावों में भी महिलाओं के लिए फ्रीबी योजनाओं की घोषणाएं हुईं. ये योजनाएं अक्सर चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर शुरू की जाती हैं, लेकिन बाद में वित्तिय दबाव का कारण इन में बदलाव कर दिया जाता है.
इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को बिहार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की, जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए प्रारंभिक अनुदान के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे. बाद के चरणों में अतिरिक्त वित्तीय सहायता 2 लाख रुपये तक हो सकती है.
चुनाव जीतने की रणनीति?
एक रिसर्च में पता चला है कि ऐसी ोयोजनाएं चुनाव जीतने की रणनीति साबित हुई हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन योजनाओं में कई बड़े बदलाव कर दिए जाते हैं. जिससे योजनाओं का मूल स्वरूप बदल जाता है. रिसर्च में बताया गया है कि महिला-केंद्रित योजनाओं की घोषणा अक्सर चुनावों के दौरान खुले तौर पर की जाती है, लेकिन बाद में वित्तीय दबाव बढ़ने पर लाभार्थियों के संदर्भ में इन्हें तर्कसंगत बना दिया जाता है.
खर्च में कटौती का अनुमान
एमके रिसर्च के अनुसार, महिलाओं को नकद हस्तांतरण योजनाओं पर राज्यों का खर्च वित्त वर्ष 2025 के बजट अनुमान से वित्त वर्ष 2026 के बजट अनुमान की तुलना में मामूली रूप से, सकल घरेलू उत्पाद के 0.1 प्रतिशत अंक कम हुआ है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








