
क्या गुनगुना पानी वाकई वजन घटाता है, जान लें इसके पीछे के फैक्ट्स
AajTak
रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कई फायदे होते हैं, यह बात हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर डॉक्टर तक कहते हैं. यह पाचन में सहायता से लेकर रूखी त्वचा को हाइड्रेट करने तक आपके शरीर को कई तरह से लाभ देता है. लेकिन क्या यह वजन घटाने में भी मदद करता है.
पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदों के बारे में हम सभी ने खूब पढ़ा है. वास्तव में खाली पेट गुनगुना पानी पीने के एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इससे पाचन अच्छा होता है जिससे आपकी इम्युनिटी बेहतर होती है और आप बीमारियों से बचे रहते हैं.
इसके साथ ही यह आपकी स्किन को भी फायदा पहुंचाता है और वजन भी घटाता है. खासकर गुनगुने पानी से वजन घटाने या पेट की चर्बी कम करने का दावा तो बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है. आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है.
गर्म या गुनगुना पानी कितना फायदेमंद
पानी उबालने से वसा नहीं जलती है बल्कि शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने और चाय-कॉफी जैसे कैलोरी वाले पेय पदार्थों की तुलना में गर्म पानी का चुनाव आपके ओवरऑल वेट लॉस गोल में मदद करता है.
इसके साथ ही अगर आप संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि करते हैं तो आपको ज्यादा और जल्दी बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.
क्या कहते हैं डॉक्टर

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










