
क्या खाएं, क्या मंगवाएं... कहीं चॉकलेट में चूहा, कहीं फूड पैकेट में ब्लेड तो कहीं आइसक्रीम में उंगली
AajTak
इन दिनों देश में एक अलग ही समस्या आ खड़ी हुई है. लोगों को खाने-पीने चीजों में ऐसी-ऐसी चीजें मिल रही हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है और फूड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीते एक सप्ताह के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को खाने वाली चीजों में कीड़े-मकोड़े, ब्लेड, सांप यहां तक की कटा हुआ इंसानी उंगली तक मिला है.
आजकल लोग खाने-पीने की चीजें ऑनलाइन फूड डिलवरी एप ज्यादा मंगाने लगे हैं. ऐसे में लोगों को डिब्बाबंद खाना उपलब्ध कराने वाली इन कंपनियों का दावा होता है कि ये फूड सेफ्टी को लेकर काफी सजग रहते है. फिर भी पिछले 10 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों से ऐसे मामले सामने आए हैं जो फूड सेफ्टी के इन दावों को फेल बताता है. ऐसे में लोग क्या खाए और क्या मंगवाए, यह एक बड़ी समस्या सामने आ गई है.
लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे करीब आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं. ऑनलाइन ऑर्डर के अलावा लोगों को स्ट्रीट फूड और कॉलेज के कैंटीन के खाने में भी अखाद्य चीजें मिल चुकी हैं. यहां तक की बिहार के सरकारी कॉलेज के कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने में मरा हुआ सांप पाया गया और नोएडा में ही सड़क किनारे एक जूस के ग्लास में कॉकरोच मिलने का मामला भी सामने आया. जानते हैं कब कहां किस फूड आयटम में क्या-क्या मिला?
बिहार में कॉलेज कैंटीन के खाने में मिला सांप बिहार के बांका से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों 16 जून को खाने में मरा हुआ सांप निकलने का दावा किया था. छात्रों ने इसे लेकर जमकर हंगामा भी किया.इस सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों को खाना प्राइवेट मेस से मुहैया कराया जाता है. इसके बाद अधिकारियों ने आकर मामले की जांच की थी.
गुजरात में वेफर्स के पैकेट से मिला मरा मेंढक गुजरात के जामनगर में वेफर्स के पैकेट में एक मरा हुआ मेंढक मिला. गुजरात की जानी मानी वेफर्स कंपनी के पैकेट से मरा हुआ मेंढक निकलने के बाद हड़कंप मच गया. जामनगर में पुष्करधाम सोसायटी स्ट्रीट नंबर-5 की रहने वाले ज़स्मित पटेल ने 18 जून को वेफर्स का एक पैकेट खरीदा था. उनकी शिकायत थी कि घर ले जाने पर पैकेट में मरा हुआ मेंढक निकला.
मुंबई में आइसक्रीम में इंसानी उंगली मुंबई के मलाड इलाके में 13 जून को एक डॉक्टर ने ऑनलाइन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया था. जब वह आइसक्रीम खाने लगें तो कुछ अजीब सा महसूस हुआ. उन्होंने जब आइसक्रीम के अंदर गौर से देखा तो एक इंसान की कटी हुई अंगुली मिली. इसके बाद सनसनी मच गई.
ये भी पढ़ें : मुंबई में आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी? पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








