
क्या क्राइम कैपिटल बनती जा रही है दिल्ली? एक्टिव हैं 21 गैंग, एक साल में 15% बढ़ा अपराध
AajTak
दिल्ली में पिछले साल की तुलना में क्राइम बढ़ गया. आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020 के मुकाबले 2021 में 15 फीसदी अपराध में बढ़ोतरी हुई है. साल 2020 में कुल 2,38642 मामले दर्ज हुए थे, जब कि साल 2021 में ये संख्या बढ़ कर 2, 77664 हो गई.
राजधानी दिल्ली में क्राइम लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी क्राइम बढ़ गया है. इसके साथ-साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि फिलहाल राजधानी में 21 गैंग एक्टिव हैं. दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कुल 21 गैंग एक्टिव हैं. साल 2021 में इन गैंग के कुल सात खूंखार अपराधियों को मार गिराया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










