
क्या कॉमेडी से सोशल मैसेज पर शिफ्ट हो रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा?
AajTak
तारक मेहता
'हंसते रहो, खुश रहो' टैग लाइन के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत हुई. शो का एक-एक सीन हंसी के ठहाकों से भरपूर रहा है. टपु की शैतानी, चंपक चाचाजी का भोलापन, दयाबेन की मासूमियत और चारों तरफ से परेशानी से घिरे जेठालाल. शो हमेशा ही फैंस को एंटरटेन करता रहा हैं. शो ने टीआरपी चार्ट में साल दर साल कई बड़े शो को पछाड़ा है. पर पिछले एक साल से कोरोना की मार के कारण सबकुछ उथल पुथल हो गया है. दुनिया में इंसान की जिंदगी बदल गई है तो साथ ही बदल गए हैं शो, शो के पैटर्न, शो की स्टाइल. क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामले का असर एक बार फिर तारक मेहता सहित मुंबई में शूट होने वाले तमाम टीवी सीरियल्स पर पड़ा है जो आप-हम घर बैठकर देखते हैं. शो छोड़ रहे हैं खुद के प्लाट शूटिंग रुकने, बाधित होने, स्टार्स के पॉजिटिव होने का असर कई शो पर पड़ रहा है. कुछ टीवी शो पिछले साल बंद भी हुए. अब कई ने अपने पैटर्न को बदल दिया है. कम लोगों के बीच, कम लोगों के साथ शूटिंग को मजबूर हो रहे हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी इससे अछूता नहीं है. पिछले साल लॉकडाउन के बाद शो जुलाई से फिर से शुरू हुआ था लेकिन पिछले एक महीने से लगातार मुश्किल में है.More Related News













