
क्या काम की खातिर पाकिस्तान जाएंगी आलिया भट्ट? जवाब सुनकर होगी हैरानी
AajTak
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया ने बेटी राहा को लेकर बात की. साथ ही बताया कि क्या वो कभी पाकिस्तान जाएंगी. वहीं नेपोटिज्म पर बोलीं कि जब काम अच्छा हो तो लोग भूल जाते हैं.
आलिया भट्ट इस साल दूसरी बार रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं. यहां एक्ट्रेस बेटी राहा को लेकर तो बात की ही साथ ही पाकिस्तान जाने के सवाल का भी जवाब दिया. आलिया ने बताया कि कैसे उनका इस बार उनका इवेंट में जाना बेहद खास रहा.
राहा करती है सवाल
आलिया ने कहा कि इस बार ट्रिप का एहसास बिल्कुल अलग था, क्योंकि अब उनकी बेटी राहा इतनी बड़ी हो गई है कि वो पूछती है- मम्मा, आप कहां जा रही हो? कब वापस आओगी? अलिया ने बताया कि राहा की अब पैपराजी से अपनी ही तालमेल बन चुकी है और वो उन्हें पहचानने भी लगी है.
अलिया ने कहा कि अब उनकी जिंदगी और काम में ऑथेंटीसिटी यानी सच्चाई ही सबसे ज्यादा मायने रखती है, क्योंकि दर्शक हमेशा रियल चीजों पर ही रिएक्ट करते हैं, चाहे रिएक्शन कैसा भी हो.
पाकिस्तान जाएंगी आलिया
आलिया ने कहा कि वो हमेशा क्यूरियस और कुछ ना कुछ नया सीखने वाली बनी रहना चाहती हैं, चाहे भविष्य में कुछ भी हो. जब उनसे पूछा गया कि इंटरनेशनल स्टेज पर भारत को रिप्रजेंट करते हुए दबाव महसूस होता है या नहीं? तो उन्होंने कहा कि- दबाव नहीं, बल्कि गर्व महसूस होता है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












