
क्या कश्मीर पर हार मान गया है पाकिस्तान? आर्थिक संकट के बीच शहबाज शरीफ के तेवर क्यों पड़े नरम
AajTak
पाकिस्तान की आर्थिक हालत हर रोज बिगड़ती जा रही है. आर्थिक तंगी को कम करने के लिए पाकिस्तान दुनियाभर से मदद की अपील कर रहा है. इसी के साथ पाकिस्तान ने भारत को लेकर भी नरम तेवर अपना लिए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है.
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है. कई इलाकों में खाने-पीने के जरूरी सामानों का भी संकट पैदा हो गया है. सिर्फ आटे का एक कट्टा लेने के लिए लोग मारपीट पर उतारू हैं. इसी आर्थिक चोट ने कहीं न कहीं पड़ोसी देश भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान के तेवर नरम कर दिए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में भारत को लेकर जो बयान दिया है, वह उनकी सरकार के पिछले कड़वे बयानों से काफी अलग है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े हैं. इन युद्धों से पाकिस्तान अपना सबक सीख गया है. शहबाज शरीफ ने कहा कि, हम दोनों पड़ोसी देश हैं. दोनों को एक-दूसरे के साथ रहना है. अब यह हमारे ऊपर है कि हम मिलजुल कर शांति के साथ रहें और तरक्की करें या एक दूसरे से झगड़ा करते हुए समय के साथ-साथ संसाधनों की भी बर्बादी करें.
शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि भारत के साथ युद्ध की वजह से पाकिस्तान में सिर्फ गरीबी और बेरोजगारी आई है. हमें सबक मिल गया है और अब हम शांति के साथ जीना चाहते हैं और अपनी परेशानियों का हल करना चाहते हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि, वह गरीबी को खत्म करना चाहते हैं, पाकिस्तान में खुशहाली लाना चाहते हैं. लोगों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार देना चाहते हैं. शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान अपने संसाधनों को गोला और बारूद पर बर्बाद नहीं करना चाहता है. यही संदेश वे पीएम मोदी को देना चाहते हैं. शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर यूएई से मध्यस्थता की अपील भी की.
शहबाज शरीफ के बयान से कुछ दिनों पहले भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से शांति पर अमल लाने की बात की गई थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ मुद्दे सुलझाना चाहता है. लेकिन भारत भी इसे गंभीरता से ले.
भारत से दोस्ती मजबूत होती तो शायद ऐसा संकट न देखता पाकिस्तान! थोड़े समय बाद ही सही, लेकिन कहीं न कहीं पाकिस्तान की सरकार को इतनी समझ तो हो गई है कि अगर भारत से संबंध ठीक बनाए जाते तो शायद यह आर्थिक संकट इतना गहरा ना होता. जाहिर तौर पर भारत बड़ा देश है और कई मायनों में पाकिस्तान से आगे है. दोनों का सबसे बड़ा कनेक्शन है कि दोनों देश कई ओर से सरहद साझा करते हैं. ऐसे में भारत पाकिस्तान की कारोबार से लेकर मानवीय सहायताओं में भी काफी आगे रह सकता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








