
क्या कम खर्च में, सादगी से हो पाएंगे DUSU चुनाव? विनर्स के जवाब सुनिए
AajTak
इस साल डीयू स्टूडेंट यूनियन (DUSU) का चुनाव खूब सुर्खियों में रहा. वजह थी हाईकोर्ट की रिजल्ट पर रोक. हाईकोर्ट ने ये कहते हुए रिजल्ट पर रोक लगाई थी कि पहले कैंपस की दीवारें साफ की जाएं जो कि चुनाव के कारण गंदी की गई हैं. करीब दो माह बाद साफ सफाई होने के बाद DUSU का सोमवार को रिजल्ट आया. बुधवार को इस साल डूसू प्रेसीडेंट पर चयनित रौनक खत्री, वाइस प्रेसीडेंट भानुप्रताप सिंह, सेक्रेटरी मित्रवृंदा कर्णवाल और ज्वाइंट सेक्रेटरी लोकेश चौधरी ने aajtak.in से बातचीत की.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












