
'क्या ऑर्डर कर दिया भाई...', Swiggy कस्टमर ने लिए मजे, कुलदीप यादव ने दिया मजेदार जवाब
AajTak
किक्रेटर कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर हाल में एक फैन के पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया कि, वह वायरल हो गए. दरअसल, शख्स ने स्विगी ऑर्डर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था और मजेदार सवाल भी लिखा था.
सोशल मीडिया पर जितने झगड़े- लफड़े और बहसबाजियां होती हैं उतनी ही मस्खरी भी देखने को मिलती है. ये एक ऐसा माध्यम बन गया है जिससे कोई आम इंसान भी बड़ी से बड़ी हस्ती से कनैक्ट कर पाता है और कई बार मजाक मस्ती भी कर लेता है. हाल में एक ट्विटर यूजर @harsh_humour के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
दरअसल, हर्ष ने स्विगी से खाना ऑर्डर करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें डिलीवरी बॉय का नाम कुलदीप यादव लिखा था. इसमें लिखा था- Kuldeep Yadav is on his way to deliver the order. हर्ष ने जाने माने क्रिकेटर कुलदीप यादव को टैग करते हुए लिखा- कुलदीप यादव तो ऑफपिच भी डिलीवर कर रहे हैं.
अब हर्ष के इस ट्वीट ने कुलदीप का ध्यान भी खींचा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'क्या ऑर्डर किया था भाई?' कुलदीप का कमेंट था कि लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा- हमने वर्ल्ड कप ट्रॉफी ऑर्डर की है, ले आइये. एक अन्य ने लिखा- अगले मैच में 5 विकेट डिलीवर कर दो भाई. एक यूजर ने लिखा, 'भारत की जीत. हम आपसे हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि आप कुलदीप जैसा प्रदर्शन करेंगे.' यादव की पोस्ट को 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 23,000 से अधिक लाइक्स मिले. इस बीच, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल से पहले, यादव ने कहा कि वानखेड़े गेंदबाजों के लिए मुश्किल बना हुआ है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









