'क्या एकनाथ शिंदे RSS दफ्तर पर भी कब्जा करेंगे?', जानें ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
AajTak
उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिंदे सेना ने कहा कि कल सत्र खत्म होगा और अहम सवाल यह है कि सत्ता पक्ष ने राज्य को क्या दिया है. हर दिन हम एक मंत्री को देख रहे हैं, जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं और पिछले छह महीनों में उन्होंने जो किया है, वह जनता को अच्छी तरह से पता है.
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बाद से उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट लगातार आमने-सामने नजर आ रहे हैं. शिवसेना पर दावे के बाद अब एकनाथ शिंदे गुट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में पार्टी दफ्तर पर भी अपना दावा किया है. जिसको लेकर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए BMC ने गुरुवार को सभी दलों के कार्यालयों को सील कर दिया है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है.
गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे सेना ने कहा कि कल सत्र खत्म होगा और अहम सवाल यह है कि सत्ता पक्ष ने राज्य को क्या दिया है. हर दिन हम एक मंत्री को देख रहे हैं, जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं और पिछले छह महीनों में उन्होंने जो किया है, वह जनता को अच्छी तरह से पता है. परियोजनाओं को दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया गया, क्योंकि सत्र नागपुर में है और उन्होंने विदर्भ को क्या दिया है? हम विदर्भ में कुछ योजनाओं की मांग कर रहे हैं क्योंकि सत्र के लिए डेढ़ दिन बाकी है.
शिवसेना के दोनों गुटों के बीच बीएमसी में हुई हाथापाई पर उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने (शिंदे) नेताओं को चुराया, उन्होंने पार्टी को चुराया और अब उन्होंने हमारे पार्टी कार्यालय को चुराने की कोशिश की. वह आरएसएस कार्यालय में गए थे, क्या वह आरएसएस कार्यालय को भी चुरा रहे होंगे. आरएसएस मजबूत है इसलिए उनके कार्यालय को चुराना संभव नहीं है, लेकिन उन्हें उससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. जिन लोगों में कुछ करने की हिम्मत नहीं है, वे कार्यालयों को चुराते हैं. आज वे आरएसएस के कार्यालय में गए तो उन्हें जरूर देखना चाहिए कि कोई निम्बू मिर्ची मिली है क्या वहा.
बीएमसी में हमारे कार्यालय पर दावा किया है. आज मैंने सुना कि वह (एकनाथ शिंदे) आरएसएस कार्यालय गए थे. हो सकता है कि वह आरएसएस पर भी दावा पेश कर दें. वहीं मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग वाले कर्नाटक के मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश कर रही है? उनके मंत्री इसका सुझाव देते दिख रहे हैं. विवादित सीमा क्षेत्रों को केंद्र शासित घोषित किया जाना चाहिए.
बता दें कि महाराष्ट्र में 'असली शिवसेना' के दावे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आए दिन भिड़ जाते हैं. इसी सिलसिले में एक बार फिर दोनों गुटों के बीच बीएमसी ऑफिस में बुधवार को झड़प हो गई थी. शिंदे गुट के लोगों ने बीएमसी कार्यालय में बने शिवसेना दफ्तर पर कब्जा कर लिया था. इस दौरान वहां मौजूद उद्धव गुट के नेताओं ने इसका विरोध किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान पहले तो दोनों तरफ से जमकर बहस हुई फिर बात हाथापाई पर आ गई थी. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करा दिया.
उद्धव ठाकरे को नागपुर कार्यालय भी करना पड़ा था खाली

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







