
क्या आप भी हर समय रहते हैं थके-थके तो रोज खाएं ये 3 फूड, दूर हो जाएगी कमजोरी
AajTak
आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें क्योंकि इनमें आयरन के अलावा फाइबर भी होता है. पालक जैसी सब्जियां रेड ब्लड सेल्स बढ़ाती हैं. इनके अलावा केला, बादाम, बीन्स, दाल औरडेयरी उत्पाद भी स्टैमिना बढ़ाने का काम करते हैं.
आजकल के दौर में अक्सर लोगों को कम उम्र में ही शरीर और हड्डियों की कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई बार ये समस्याएं इतना अधिक बढ़ जाती हैं जिससे लोगों को रोजाना के रोजमर्रा के कामकाज करने में भी परेशानी होने लगती है. क्या आप कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. दरअसल आमतौर पर ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से होता है.
ऐसे में आपको हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्टिव लाइफस्टाइल की जरूरत है. हेल्दी खानपान, डेली एक्सरसाइज, तनाव और डिप्रेशन से दूरी और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हुए आप अपने शरीर में होने वाली कमजोरी से बच सकते हैं. इसके अलावा यहां हम आपको तीन ऐसी चीजें बताएंगे जो शरीर को स्वस्थ रखने और ऊर्जा देने में बहुत ज्यादा मदद करती हैं.
विटामिन सी से इम्युनिटी होगी मजबूत
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम की जरूरत होती है. इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए. विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाता है. मुक्त कण शरीर में कई दिक्कतों का कारण बनते हैं.
ये कोशिकाओं की सामान्य गतिविधि से बनने वाले बाय-प्रोडक्ट होते हैं जो कोशिकाओं के अंदर रासायनिक प्रतिक्रियाएं पैदा करते हैं. ऐसे में विटामिन सी से भरपूर फल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं. इतना ही नहीं ये आपकी दिनभर की थकान को भी मिटाते हैं इसलिए आपको रोजाना एक गिलास संतरे, मौसमी या नीबू का रस जरूर पीना चाहिए.
हरी सब्जियां खाना है बेहद जरूरी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










