
क्या आप भी मना रहे पहला Valentine’s Day? गलती से भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएगी पार्टनर
ABP News
अक्सर लोग ज्यादा उत्साह में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में बड़ी बन जाती हैं. कई बार हम सोचते हैं कि ऐसी छोटी बात से क्या फर्क पड़ेगा.
प्यार का महीना शुरू होते ही दिल में अलग सी खुशी और हल्की सी घबराहट दोनों होने लगती हैं. खासकर तब, जब आप पहली बार Valentine Day मनाने जा रहे हों, पहली डेट या पहला वैलेंटाइन डे किसी भी रिश्ते के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि यहीं से आपके रिश्ते की असली शुरुआत होती है. इस दिन की यादें लंबे समय तक दिल में बस जाती हैं.
अक्सर लोग ज्यादा उत्साह में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में बड़ी बन जाती हैं. कई बार हम सोचते हैं कि ऐसी छोटी बात से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन सच यह है कि पहली मुलाकात और पहला खास दिन ही सामने वाले के दिल में आपकी छवि बनाता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत बने और आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि इस Valentine Day पर आपको किन गलतियों से बचना चाहिए.
Valentine Day पर आपको किन गलतियों से बचना चाहिए?
1. पुराने झगड़े और शिकायतें न छेड़ें - अगर आपके बीच पहले कभी कोई बहस या मनमुटाव हुआ है, तो इस खास दिन उन बातों को दोबारा न उठाएं. वैलेंटाइन डे प्यार जताने और अच्छे पल बिताने का दिन है.पुरानी बातें दोहराने से माहौल खराब हो सकता है और दिन का मजा बिगड़ सकता है. कोशिश करें कि इस दिन सिर्फ अच्छी यादें बनाएं, न कि पुरानी कड़वाहट दोहराएं.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












