
क्या आप भी तलाश रहे हैं नया जॉब, हर दूसरा भारतीय नौकरी बदलने को तैयार, वजह भी है खास...
AajTak
Indian Job Change Survey: इस सर्वे में 50 देशों के 56 हजार से ज्यादा नौकरी पेशा लोगों को शामिल किया गया था. इसके पहले इतनी बड़ी तादाद में 2022 के द ग्रेट रेजिग्नेशन में कर्मचारियों ने नौकरियां बदली थी.
पीडब्ल्यूसी ग्लोबल के एक सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल देश और दुनिया में कर्मचारियों के नौकरी बदलने की संख्या 2022 के द ग्रेट रेजिग्नेशन से भी ज्यादा होगी. सर्वे के मुताबिक भारत में नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों की तादाद तो ग्लोबल औसत के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.
इस सर्वे में दावा किया गया कि इस साल कतर में सबसे ज्यादा 52 फीसदी कर्मचारी नौकरी बदलना चाहते हैं. इसके बाद 46 फीसदी के साथ मिस्र दूसरे और करीब 43 फीसदी के साथ भारत तीसरे नंबर पर है. वहीं अगर नौकरी बदलने के वैश्विक अनुपात को देखा जाए तो इसके मुताबिक दुनियाभर में अगले 12 महीनों में 19 फीसदी और इस साल यानी 2024 में 28 फीसदी लोग अपनी नौकरी बदल सकते हैं.
43% भारतीय इस साल नौकरी बदलेंगे इस सर्वे में 50 देशों के 56 हजार से ज्यादा नौकरी पेशा लोगों को शामिल किया गया था. इसके पहले इतनी बड़ी तादाद में 2022 के द ग्रेट रेजिग्नेशन में कर्मचारियों ने नौकरियां बदली थी. उसमें भी नौकरी बदलने वाले ज्यादातर कर्मचारी अमेरिका के थे जिनका मानना था कि कोरोना के बाद वो अपनी नौकरी से नाखुश और असंतुष्ट हैं.
बहरहाल अगर बात इस साल की करें तो दुनिया के अलग-अलग देशों में नौकरी बदलने का जो ट्रेंड देखा जा रहा है उसके मुताबिक बेल्जियम फ्रांस और रोमानिया में 20 फीसदी लोग नौकरियों को बदलेंगे, ताइवान में 18 फीसदी और चेक रिपब्लिक में 15 फीसदी लोग नौकरियां बदलेंगे. अगर सबसे ज्यादा और सबसे कम नौकरी बदलने वाले क्षेत्रों को देखा जाए तो एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट में 42 फीसदी कर्मचारी नौकरी बदलना चाहते हैं.
इसके अलावा टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाले 39 परसेंट लोग भी नौकरी बदलने के लिए तैयार हैं. वहीं सरकारी कर्मचारी 17 फीसदी और 22 फीसदी हेल्थकेयर सेक्टर वर्कर्स ही इस साल नौकरी बदलेंगे.
AI के असर से भी बदलेंगी नौकरियां! इस सर्वे में ये भी बताया गया है कि आखिर कर्मचारी क्यों नौकरी बदलना चाहते हैं. सर्वे में कहा गया है कि 41 फीसदी कर्मचारी कामकाज का बोझ काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से इस साल नौकरी बदल सकते हैं. इसके अलावा नई तकनीक के आ जाने से भी कर्मचारियों को नौकरियां बदलनी पड़ रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










