
क्या आपको मिल रहा Jio Welcome Offer? इस तरह से कर सकते हैं चेक, बहुत आसान है तरीका
AajTak
Jio Welcome Offer 5G: जियो ने 5G सर्विस लॉन्च के साथ ही जियो वेलकम ऑफर भी इंट्रोड्यूस किया था. इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है. हालांकि, जियो का ये ऑफर इनवाइट बेस्ड है और चुनिंदा यूजर्स को ही इसका फायदा मिल रहा है. क्या आपको जियो का ये ऑफर मिला है? बहुत आसानी से आप इसे चेक कर सकते हैं.
Jio ने अपनी 5G सर्विस चार शहरों में लॉन्च कर दी है. हालांकि, जल्द ही इसका विस्तार कई दूसरे शहरों में भी होगा. 5G लॉन्च के साथ ही कंपनी ने Jio Welcome Offer भी लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा यूजर्स को ऑफर कर रही है. हालांकि, ये ऑफर सभी यूजर्स को नहीं मिल रहा है.
कंपनी इस ऑफर को इनवाइट के जरिए दे रही है और चुनिंदा यूजर्स को इसका लाभ मिल रहा है. अगर आप ये ऑफर चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसकी मदद से आप Jio Welcome Offer के लिए एक तरह से रजिस्टर कर सकते हैं. आइए जानते हैं आपको इस ऑफर के लिए क्या करना होगा.
Jio Welcome Offer को हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले My Jio ऐप में लॉगइन करना होगा. अगर आप पहले से इस ऐप को यूज करते हैं, तो आपको ऐप ओपन करना होगा. यहां आपको होम स्क्रीन पर Jio Welcome Offer नजर आएगा.
यहां फर आपको क्लिक करना होगा. इस पर क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे. यहां पर आपको Jio True 5G से जुड़ी कुछ जानकारियां मिलेंगी. इस तरह से आप अपना इंटरेस्ट रजिस्टर कर सकते हैं. इसके बाद आपको जियो की ओर से कन्फर्मेंशन आने का इंतजार करना होगा.
वैसे तो जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में 5G सर्विस मिल रही है. हालांकि, यूजर किस रिचार्ज का इस्तेमाल करता है, ये जरूर इस पर निर्भर करता है. 5G सर्विस को यूज करने के लिए कंज्यूमर्स के मोबाइल नंबर पर 239 रुपये या अधिक का रिचार्ज होना चाहिए.
यानी प्रीपेड या पोस्डपेड यूजर्स के नंबर पर कम से कम 239 रुपये का रिचार्ज होना चाहिए. इन सभी के बाद अगर आप उन शहरों में से किसी में रहते हैं, जहां Jio 5G की सर्विस उपलब्ध है, तो आपको इसका फायदा मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










