
क्या आपके फोन में काम करेगा Airtel 5G? इस ऐप से चुटकियों में चलेगा पता
AajTak
Airtel 5G Plus: Airtel की 5G सर्विस को 8 शहरों में पेश कर दिया गया है. Airtel की 5G सर्विस को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में पेश किया गया है. इन शहरों के यूजर्स इसके बारे में चेक कर सकते हैं. इसका पूरा तरीका यहां पर बता रहे हैं.
Airtel 5G Plus सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस सर्विस की शुरुआत ऑफिशियली 8 शहरों से हुई है. लेकिन, अगर आपको ये सर्विस मिलेगी या नहीं, इसके बारे में आप पता कर सकते हैं. फिलहाल Airtel 5G सर्विस को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के यूजर्स चेक कर सकते हैं.
कंपनी ने ये भी कहा है कि इसके लिए आपको अपने Airtel 4G सिम कार्ड को 5G में अपग्रेड करने की जरुरत नहीं होगी. लेकिन, आपका डिवाइस 5G करने वाला होना चाहिए. इसको चेक करना काफी आसान है. इसका पूरा तरीका यहां पर बता रहे हैं.
क्या आप यूज कर सकते हैं Airtel 5G Plus?
अगर आप ऊपर बताए गए शहर में रहते हैं तो आप इसको चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर ऐप को ओपन कर लें. ऐप के होमपेज पर ही आपको 5G Plus का बैनर दिखेगा.
इस बैनर में लिखा होगा कि आपका फोन 5G एनेबल्ड है या नहीं. बैनर पर टैप करने पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा. इसके बाद कंपनी चेक करेगी आप 5G रेडी शहर में है या नहीं. इसके अलावा 5G हैंडसेट को कॉम्पिटिबिलिटी को भी चेक किया जाएगा.
सेटिंग में करना होगा बदलाव

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










