
क्या अमेरिका के बाद कनाडा से भी गायब हो जाएगा वामपंथ, क्यों सारे बड़े देश अब लिबरल के टैग से बच रहे?
AajTak
इंटरनेशनल मंच पर बेतुकी बयानबाजियों के चलते जस्टिन ट्रूडो अपने ही देश में ऐसे घिरे कि इस्तीफा देना पड़ गया. कयास हैं कि विपक्षी पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ट्रूडो की जगह ले सकते हैं. पोइलिवरे दक्षिणपंथी सोच के लिए जाने जाते हैं. अमेरिका में भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ वामपंथ किनारे हो गया. यूरोप में भी कमोबेश यही हाल है. तो क्या लेफ्ट की राजनीति से विदाई हो जाएगी?
सोमवार को जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई पीएम के पद से इस्तीफा देने का एलान किया. खुद को फाइटर बताते हुए ट्रूडो ने लंबी भूमिका रची लेकिन किसी के लिए भी इस्तीफा चौंकाने वाला नहीं था. अमेरिका से लेकर भारत तक से रिश्ते बिगाड़ चुके ट्रूडो अपने देश में भी साख गंवा चुके थे. माना जा रहा है कि अब कनाडा में दक्षिणपंथ आएगा. कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे खुद को कट्टर दक्षिणपंथी मानते हैं और अक्सर ही वोक लीडरशिप के खिलाफ बोलते रहे. इसका एक मतलब ये भी है कनाडा से लेकर अमेरिका समेत तमाम देशों में फिलहाल दक्षिणपंथ की हवा तेज है. क्या है इसकी वजह?
क्या है दक्षिण और वामपंथ? आजकल ये दोनों ही शब्द खूब कहे जा रहे हैं. इनकी शुरुआत फ्रांस से हुई. 18वीं सदी के आखिर में वहां के 16वें किंग लुई को लेकर नेशनल असेंबली के सदस्य भिड़ गए. एक हिस्सा राजशाही के पक्ष में था, दूसरा उसके खिलाफ. जो लोग राजसत्ता के विरोध में थे, वे लेफ्ट में बैठ गए, जबकि सपोर्टर राइट में बैठ गए. विचारधारा को लेकर बैठने की जगह जो बंटी कि फिर तो चलन ही आ गया. यहीं से लेफ्ट विंग और राइट विंग का कंसेप्ट दुनिया में चलने लगा.
काफी महीन है दोनों का फर्क जो भी लोग कथित तौर पर उदार सोच वाले होते हैं, माइनोरिटी से लेकर नए विचारों और LGBTQ का सपोर्ट करते हैं, साथ ही अक्सर सत्ता का विरोध करते हैं, वे खुद को वामपंथी यानी लेफ्ट विंग का बोल देते हैं. इसके उलट, दक्षिणपंथी अक्सर रुढ़िवादी माने जाते हैं. वे देशप्रेम और परंपराओं की बात करते हैं. धर्म और धार्मिक आवाजाही को लेकर भी उनके मत जरा कट्टर होते हैं. यूरोप के संदर्भ में देखें तो वे वाइट सुप्रीमेसी के पक्ष में, और चरमपंथी मुस्लिमों से दूरी बरतने की बात करते हैं.
इन देशों में दक्षिण सोच आगे
यूरोप की बात करें तो फिलहाल वहां इटली, फिनलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया और चेक रिपब्लिक में दक्षिणपंथ की सरकार है. स्वीडन और नीदरलैंड में लिबरल सरकारें लगभग बैसाखी पर हैं. यहां तक कि यूरोपियन पार्लियामेंट में भी राइट विंग का दबदबा दिख रहा है. अमेरिका में तो खुले तौर पर ट्रंप लिबरल्स से दूरी बताते हैं.

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.





