
कौन है Riddhi Patel? जिसकी स्पीच से अमेरिका में मचा बवाल, हुई गिरफ्तार
AajTak
Riddhi Patel Threat Video: भारतीय अमेरिकी महिला रिद्धि पटेल का भाषण दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें वो फिलीस्तीन के समर्थन में बोलते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगती है.
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आपको रिद्धि पटेल नाम काफी सुनाई दिखाई दे रहा होगा. खासतौर पर भारतीय और अमेरिकी मीडिया में इस नाम का काफी जिक्र हो रहा है. तो आखिर ये रिद्धि पटेल कौन है? इसने ऐसा क्या कहा कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई? अब इस बारे में जान लेते हैं. दरअसल इजरायल-गाजा के मुद्दे पर पूरी दुनिया बंटी हुई दिखाई दे रही है. कोई देश गाजा की तरफ है, तो कोई इजरायल की. जबकि कुछ देश तटस्थ बने हुए हैं. वहीं अगर अमेरिकी सरकार की बात करें, तो वो खुलेतौर पर इजरायल का समर्थन कर रही है.
इस बीच अमेरिकी शहरों में सिटी काउंसिल में भी डिबेट हो रहे हैं, कि इजरायल का समर्थन करना चाहिए या नहीं. सिटी काउंसिल अमेरिकी शहरों में लेजिस्लेटिव काउंसिल होती हैं, जहां तमाम मुद्दों पर चर्चा होती है. इनमें सभी तरह के मुद्दे शामिल होते हैं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय. यहां भारत के सीएए कानून पर भी चर्चा हो चुकी है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बेकर्सफील्ड शहर है. इसकी सिटी काउंसिल में एंटिफा यानी लेफ्ट विंग संगठन के लोगों ने मांग की कि इस सिटी काउंसिल में इजरायल के खिलाफ रेजोल्यूशन पास किया जाए. इसे लेकर जब डिबेट हो रहा था तब भाषण भी दिए जा रहे थे. तभी 28 साल की भारतीय अमेरिकी महिला रिद्धि पटेल भाषण देने आती है. वो गाजा फिलीस्तीन के पक्ष में बोलती है. फिर वो सिटी काउंसिल में बैठे मेयर और अन्य प्रतिनिधियों को धमकी देते हुए कहती है कि 'मैं तुम्हें मार दूंगी अगर तुमने इजरायल की निंदा नहीं की तो.'
उसने इनसे कहा कि तुम लोग फिलीस्तीन के बारे में नहीं सोचते हो. रिद्धि के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने भाषण में वो नवरात्रि और डांडिया का जिक्र भी करती है. वो काफी अभद्र भाषा बोलती है.
वो कहती है, 'मुझे उम्मीद है कि एक दिन कोई गिलोटिन लाएगा और तुम सभी को मार डालेगा.' उसने आगे गालियां भी दीं. दरअसल फ्रांस की क्रांति में कुलीन वर्ग के लोगों को सार्वजिनक तौर पर जिस चीज से मारा गाया था, उसे गिलोटिन कहते हैं. इससे सिर काटकर मारा जाता है. रिद्धि पटेल आगे कहती है कि 'हम तुमसे तुम्हारे घर पर मिलेंगे. हम तुम्हारी हत्या कर देंगे.' उसने 'नवरात्रि को उत्पीड़कों का त्योहार' कहा. साथ ही सिटी काउंसिल के सदस्यों को धमकी देने से ठीक पहले महात्मा गांधी और यीशु मसीह का जिक्र भी किया.
वो सभी सदस्यों को धमकी देती है. इस भाषण के बाद रिद्धि पटेल को कस्टडी में ले लिया गया. काउंसिल मेयर ने पुलिस को आदेश दिया कि रिद्धि के खिलाफ कार्रवाई की जाए. वो कहती हैं कि रिद्धि ने जो कहा, वो धमकी थी. उस पर 16 आरोप लगाए गए हैं और धमकियों से आतंकित करने के इरादे के आठ मामलों के संदेह में जेल में डाला गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









