
कौन है वो 8 साल का भारतीय लड़का, जिसके सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन हुए फैन
AajTak
8 साल के रणवीर सचदेवा ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. नई दिल्ली में संपन्न हाल ही में रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट बताया और AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मंच संभाला. इस दौरान सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई.
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान देश-दुनिया के दिग्गज लीडर, सीईओ और बहुत से लोग शामिल हुए थे. अब इवेंट खत्म होने के बाद 8 साल का लड़का सुर्खियों में है, जिनका नाम कोडर रणवीर सचदेवा है. कुछ घंटे पहले ओपनएआई के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से रणवीर सचदेवा बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में इंट्रोड्यूस्ड किया. वे नई दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न समिट को संबोधित करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने हैं. रणवीर मंच पर इस बात पर चर्चा करने पहुंचे कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कैसे जोड़ रहे हैं.
रणवीर सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से भी हुई
समिट के दौरान रणवीर सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ हुई है. रणवीर सचदेवा से वे दोनों काफी इम्प्रेस हुए हैं और आपस में कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करते हुए नजर आए. वे फोटो और वीडियो इंटरनेट पर भी शेयर हुई हैं.
यह भी पढ़ें: चीन के रोबो डॉग के बाद कोरिया का सॉकर ड्रोन... थम नहीं रहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद
OpenAI ने किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









