
कौन है ये विदेशी लड़की? दिल्ली पहुंचते ही जिसे भारतीय लड़के ने कर दिया प्रपोज
AajTak
दिल्ली के अनुभव भसीन (Anubhav Bhasin) और यूक्रेन की एना होरोदेत्स्का (Anna Horodetska) की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है.
रूस-यूक्रेन जंग के बीच कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया. ऐसी ही एक तस्वीर है दिल्ली के अनुभव भसीन (Anubhav Bhasin) और यूक्रेन की एना होरोदेत्स्का (Anna Horodetska) की. जिनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, अनुभव ने एना के भारत पहुंचते ही उन्हें प्रपोज कर दिया है और जल्द ही वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
बता दें कि अनुभव भसीन ने यूक्रेन छोड़कर दिल्ली आईं एना को आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रपोज किया. एना ने भी अनुभव के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. पेशे से वकील अनुभव करीब दो साल से एना को डेट कर रहे थे. पहली बार उनकी मुलाकात 2020 में हुई थी, जब एना भारत दौरे पर आई थीं.
कौन हैं यूक्रेन की एना?
एना होरोदेत्स्का ने बताया कि वो अपनी मां के साथ सेंट्रल यूक्रेन में रहती थीं. उनकी मां ने एक मैक्सिकन शख्स से शादी की है. एना एक आईटी कंपनी के साथ काम कर रही थीं. कोरोना काल में लॉकडाउन लगने की वजह से एना काफी समय भारत में रही थीं. तभी वो और अनुभव करीब आए. इसके बाद एना कई बार भारत आईं और अनुभव से मिलती-जुलती रहीं. फिलहाल एना अब यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने का इंतजार कर रही हैं. दोनों की 27 अप्रैल को शादी करने की योजना है.
यूक्रेन से दिल्ली तक के सफर को लेकर एना कहती हैं कि ये यात्रा बेहद कठिन थी. एक तरफ युद्ध दूसरी तरफ जान बचाने की जद्दोजहद. हमले झेलते हुए और खतरों से खेलते हुए एना दिल्ली पहुंची हैं. एना कहती हैं- आई लव इंडिया. अनुभव के परिवार को लेकर वो कहती हैं कि लोग बेहद स्वीट और मदद करने वाले हैं.
यूक्रेन से दिल्ली और अब शादी..

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








