कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, क्या इसी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी?
AajTak
एक बड़ा सवाल जांच एजेंसियों के सामने है कि मेहुल चोकसी के साथ क्या हुआ? क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी बोट पर मौज मस्ती के लिए गया था? क्या उसी महिला ने मेहुल को अपने झांसे में फंसाया था और इसी के बाद उसे अगवा कर लिया गया.
भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचने का राज़ गहराता जा रहा है. डोमिनिका पहुंचने के वक्त मेहुल के साथ जो महिला थी, उसकी मिस्ट्री भी कम नहीं है. सवाल ये है कि क्या वो महिला मेहुल की गर्लफ्रेंड की थी? इस पूरे मामले में उसका क्या रोल था? और वो मेहुल के साथ क्यों थी? इन सभी सवालों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन इसी बीच आजतक के हाथ उस महिला की एक्सक्लूसिव तस्वीरें लगी हैं. एक बड़ा सवाल जांच एजेंसियों के सामने मुंह खोले खड़ा है कि मेहुल चोकसी के साथ क्या हुआ? क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी बोट पर मौज मस्ती के लिए गया था? क्या उसी महिला ने मेहुल को अपने झांसे में फंसाया था और इसी के बाद उसे अगवा कर लिया गया. फिर डोमिनिका पहुंचाया गया. और सवाल ये भी है कि क्या क्यूबा भागने के चक्कर में उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया?पुणे के हिट एंड रन केस में आज कई खुलासे हुए. अब पुणे पुलिस उस आदेश की भी जांच कर रही है जिसमें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी को हादसे पर निबंध लिखने की सजा देकर घर जाने दे दिया था. पुलिस ये पता लगा रही है कि क्या ऐसी सजा बोर्ड ने अपनी मर्जी से सुनाई या उस बोर्ड के सदस्य पर किसी का कोई प्रभाव था. देखें रणभूमि.
भारत 46वें अंटार्कटिक संसद की मेजबानी कर रहा है. 30 मई तक चलने वाली इस बैठक में बर्फीले महाद्वीप से जुड़े कई मुद्दों पर बात होगी. फिलहाल वैज्ञानिक परेशान हैं क्योंकि अंटार्कटिक महासागर के भीतर धाराएं कमजोर पड़ रही हैं. डर जताया जा रहा है कि साल 2050 तक ये बहाव इतना कम हो जाएगा कि सांस लेने के लिए ऑक्सीजन घटने लगेगी.