
कौन है उमैर जसवाल? शोएब मलिक की तीसरी शादी के बीच क्यों चर्चा में इनका नाम?
AajTak
पत्नी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. इस बीच सानिया के साथ-साथ एक नाम और खूब चर्चा में है. वह है उमैर जसवाल. सवाल है कि ये उमर जसवाल कौन हैं और शोएब की शादी से उनका क्या लेना देना?
भारतीय टेनिस खिलाड़ी और पत्नी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है. मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. शादी की खबरें आते ही मानो सोशल मीडिया पर हलचल ही मच गई. वहीं इस बीच सानिया के साथ-साथ एक नाम और खूब चर्चा में है. वह है उमैर जसवाल. सवाल है कि ये उमर जसवाल कौन हैं और शोएब की शादी से उनका क्या लेना देना?
कौन हैं उमैर जसवाल?
दरअसल, सना जावेद की पहले एक शादी हो चुकी है. सना जावेद ने साल 2020 में सिंगर उमैर जसवाल से निकाह किया था. लेकिन सना-उमैर का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और बीते साल दोनों ने तलाक ले लिया. उमैर जसवाल इस्लामाबाद के एक पाकिस्तानी अभिनेता, गायक-गीतकार और संगीत निर्माता भी हैं। वह रॉक बैंड क़यास के लीड सिंगर रहे हैं.
तलाक से पहले ही उमैर और सना ने अपने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं. सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.
'शोएब ने बिना तलाक की थी दूसरी शादी'
इधर, शोएब की बात करें तो शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी. जिसके बाद आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. उस वक्त शोएब ने आयशा की बातों को नकार दिया था. लेकिन जब मामला बढ़ा तो उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था. शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








