
कौन हैं IAS हीरालाल समारिया? बने देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त, होंगे ये अधिकार
AajTak
केन्द्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission या CIC) भारत सरकार का एक संवैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना साल 2005 में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत की गई थी. इसका उद्देश्य उन आवेदकों को सुविधा देना है जो किसी सरकारी विभाग या मंत्रालय से मांगी गई सूचनाओं से संतुष्ट नहीं है या उसे सूचनाएं नहीं दी गईं हैं.
1985 बैच के आईएएस अधिकारी हीरालाल सामरिया को देश का मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया गया है. उन्हें देश के पहले दलित सीआईसी होने का गौरव भी मिला है.
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 63 वर्षीय सामरिया को उनके पद की शपथ दिलाई. इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
आईएएस सामरिया का जन्म राजस्थान के भरतपुर जिले के एक सुदूर और छोटे से गांव पहाड़ी में हुआ था. अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वाईके सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्टूबर को पूरा होने के बाद से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली था. इस पद पर अब सामरिया को जिम्मेदारी दी गई है.
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी सामरिया ने श्रम और रोजगार सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 7 नवंबर, 2020 को सीआईसी में सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली थी. IAS सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद, आठ सूचना आयुक्तों की रिक्ति बाकी है. वर्तमान में आयोग में दो सूचना आयुक्त हैं. बता दें कि आयोग का नेतृत्व मुख्य सूचना आयुक्त करता है और इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं.
एक मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक पद पर बने रह सकते हैं, अभी उनका कार्यकाल दो साल और बाकी है. केन्द्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission या CIC) भारत सरकार का एक संवैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना साल 2005 में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत की गई थी. इसका उद्देश्य उन आवेदकों को सुविधा देना है जो किसी सरकारी विभाग या मंत्रालय से मांगी गई सूचनाओं से संतुष्ट नहीं है या उसे सूचनाएं नहीं दी गईं हैं.
राष्ट्रपति एक समिति की सिफारिशों के आधार पर मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति करता है. जिसमे प्रधानमंत्री,लोकसभा में विपक्ष का नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक कैबिनेट मंत्री शामिल होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










