
कौन हैं यूपी की पहली महिला पुलिस चीफ लक्ष्मी सिंह, नोएडा पुलिस का संभाला कार्यभार
AajTak
Noida Police Chief Laksmi Singh: यूपी सरकार ने सोमवार देर रात वाराणसी, आगरा और प्रयागराज के नए आयुक्तालयों सहित राज्य में 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की ट्रांस्फर और पोस्टिंग लिस्ट जारी की है. 2000 बैच की ऑफिसर लक्ष्मी सिंह गौतम बुद्ध नगर पुलिस चीफ आलोक सिंह की जगह बुधवार को कार्यभार संभालेंगी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है. इसके साथ ही वह राज्य में पुलिस आयुक्तालय की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. 2000 बैच की ऑफिसर लक्ष्मी सिंह गौतम बुद्ध नगर पुलिस चीफ आलोक सिंह की जगह बुधवार को कार्यभार संभालेंगी.
यूपी सरकार ने सोमवार देर रात वाराणसी, आगरा और प्रयागराज के नए आयुक्तालयों सहित राज्य में 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की ट्रांस्फर और पोस्टिंग लिस्ट जारी की है. वर्तमान में राज्य में 7 पुलिस कमिश्नरेट हैं. एक नीति संरचना पहली बार 2020 में बनाई गई थी.
कौन हैं ऑफिसर लक्ष्मी सिंह 48 साल की लक्ष्मी, वर्तमान में लखनऊ रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. 1995 बैच के आईपीएस ऑफिसर आलोक सिंह को राज्य की राजधानी लखनऊ में डीजीपी कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में तैनात किया गया है.
उन्हें यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पहली महिला आईपीएस टॉपर होने का गौरव भी प्राप्त है और आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उन्हें हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सर्वश्रेष्ठ प्रोबेश्नर घोषित किया गया था.
उन्हें अपनी ट्रेनिंग के दौरान पीएम के रजत पदक और गृह मंत्री की पिस्तौल से भी सम्मानित किया गया है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री धारक लक्ष्मी की पहली पोस्टिंग 2004 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी. 2013 में, उन्हें डिप्टी आईजी के रूप में प्रमोट किया गया था और 2018 में उन्हें आईजी के पद पर प्रमोट किया गया.
कहां दे चुकी हैं सेवाएं लक्ष्मी इससे पहले 01 जनवरी, 2018 से 05 मार्च, 2018 तक गौतम बौद्ध नगर में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के आईजी/डीआईजी के रूप में कार्यरत थीं. इसके बाद उन्हें मार्च 2018 से मई 2020 तक मेरठ में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का आईजी बनाया गया और फिर आईजी रेंज लखनऊ के पद पर ट्रांस्फर किया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










