
कौन हैं पहली यात्री फ्लाइट लेकर अयोध्या आए पायलट आशुतोष शेखर? बना चुके ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
Ayodhya: इंडिगो की पहली यात्री फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी और अब वह अयोध्या पहुंच भी गई है. हम आपको इसके पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर के बारे में बता रहे हैं. कैप्टन आशुतोष के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार अशुतोष बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने पटना के सेंट केरंस स्कूल से पढ़ाई की है.
अयोध्या में तैयार भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है. साल 2024 में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. लेकिन इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर यानी आज अयोध्या में हैं. यहां रोड शो के बाद पीएम मोदी ने अयोध्या में रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन के ठीक बाद इंडिगो की एक यात्री फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी और अब वह अयोध्या पहुंच भी गई है.
इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर अयोध्या आए हैं. फ्लाइट के टेकऑफ अनाउंसमेंट में उन्होंने कहा 'मैं भाग्यशाली हूं कि इंडिगो ने मुझे इस खास उड़ान की कमान संभालने का मौका दिया. ये हमारे और हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है. उम्मीद करते हैं कि हमारे साथ आपकी यात्रा मंगलमय होगी.'
बिहार के रहने वाले हैं पायलट अशुतोष शेखर
यहां हम आपको कैप्टन आशुतोष शेखर के बारे में बता रहे हैं. कैप्टन आशुतोष के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार अशुतोष बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने पटना के सेंट केरंस स्कूल से पढ़ाई की है. एक काफी अनुभवी पायलट होने के साथ- साथ आशुतोष के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
हाइहेस्ट स्पीड फ्लाइट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
कैप्टन आशुतोष के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वे 1996 में एक छात्र पायलट के रूप में सिविल एविएशन में शामिल हुए. उनके पास 11,000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग का अनुभव है. 2015 से वह 5 सालों तर एक लाइन ट्रेनर रहे हैं और 2020 में ऑडिट पायलट के रूप में इंडिगो में फ्लाइट ऑपरेशंस सेफ्टी टीम में शामिल हुए. उनके पास कमर्शियल रूट पर हाइहेस्ट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वे डॉमेस्टिक रूट पर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय पायलट हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










