
कौन चेक करता है CBSE एग्जाम की कॉपियां? एक कॉपी के मिलते हैं इतने पैसे
AajTak
CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और स्टूडेंट्स ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में जानते हैं कि परीक्षा के बाद बोर्ड कॉपियों को चेक कौन करता है?
CBSE बोर्ड की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं. स्टूडेंट्स ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा देने के बाद स्टूडेंट्स के मन में सवाल होते हैं कि आखिर कौन हमारी कॉपियां चेक करता है? उन्हें सेलेक्ट कौन करता है और एक कॉपी चेक करने के उन्हें कितने पैसे मिलते हैं? तो जानते हैं कि उन टीचर्स के बारे में जो बोर्ड एग्जाम की कॉपियां चेक करते हैं...
कौन होते हैं यह शिक्षक?
सीबीएसई के आधिकारिक नियमो के अनुसार, बोर्ड की कॉपियां CBSE की ओर से नियुक्त शिक्षकों द्वारा चेक किए जाते हैं. इनके नाम स्कूलों की ओर से CBSE को भेजा जाता है. बता दें कि CBSE गोपनीय कार्य उपनियमों के अनुसार, बोर्ड कई तरह के टीचर्स नियुक्त करता है, जिनके अलग अलग काम होते हैं, जैसे-
परीक्षक - ये वह होते हैं जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते हैं.मुख्य परीक्षक - इनका काम हौता है परीक्षक द्वारा किए गए काम की दोबारा जांच करना.मुख्य / उप मुख्य परीक्षक - वे पूरे मूल्यांकन का पर्यवेक्षण करते हैं. Scrutinizers (संवीक्षक) - ये छूटे हुए उत्तरों और गलतियों को दोबारा से जांच करने का काम करते हैं.
कैसे होता है इन टीचर्स का सेलेक्शन?
बता दें कि सबसे पहले स्कूल अपने योग्य शिक्षकों के नाम सीबीएसई को भेजता है. ये शिक्षक कई तरह के काम करते हैं, जिनमें मूल्यांकन का काम भी शामिल है. इसके बाद CBSE इन्हीं नामों में से टीचर्स का चयन करता है और उन्हें काम का अलॉटमेंट करता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










