
कोहली-रोहित का ODI करियर भी खत्म? इंग्लैंड दौरे के बाद मिले संकेत... 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलना मुश्किल
AajTak
भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड को 2-2 की बराबरी पर रोककर युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और समर्पण का प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई और भविष्य की उम्मीदें जगाईं.
भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड को 2-2 की बराबरी पर रोककर यह दिखा दिया कि नई पीढ़ी के खिलाड़ी अब किसी भी चुनौती से डरते नहीं हैं. इन युवा क्रिकेटरों ने देश और टीम के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया.
मोहम्मद सिराज ने लगभग 200 ओवर गेंदबाजी की और 5 टेस्ट में अपने थके शरीर को संभालते हुए टीम को मजबूती दी. वॉशिंगटन सुंदर हर मौके पर जिम्मेदारी निभाते नजर आए. यशस्वी जायसवाल ने जरूरत के समय शानदार योगदान दिया, जबकि आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रभाव छोड़ा. साई सुदर्शन ने भी भविष्य में उपयोगी खिलाड़ी बनने की झलक दिखाई.
... लेकिन इस बेहतरीन प्रदर्शन के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है- टीम के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का आगे क्या रोल होगा?
कोहली (36) और रोहित (38) ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब वे सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. ये दोनों संभवत: ऑस्ट्रेलिया में 3 मैच की वनडे सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3 मैच की वनडे सीरीज में खेलेंगे.
इसके बाद इन दोनों को जनवरी-जुलाई 2026 के बीच न्यूजीलैंड (स्वदेश) और इंग्लैंड (विदेश में) के खिलाफ 6 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिलेगा.
रोहित-कोहली- IPL के भरोसे अगले 2 साल तक खेलते रहेंगे?

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












