
कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, आज बारिश के आसार... राजस्थान-उत्तराखंड में भी करवट लेगा मौसम
AajTak
IMD ने कहा कि आज सुबह दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में घना कोहरा तो कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम के वक्त बादल छाए रहने और एक या दो बार बहुत हल्की बारिश के आसार हैं.
दिल्ली-NCR में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है, पहाड़ों से चल रही सर्दीली हवाओं के कारण राजधानी में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मंगलवार रात दिल्ली घने कोहर की चादर में लिपटी नजर आई. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज बहुत घने कोहरे और हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि आज सुबह दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में घना कोहरा तो कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम के वक्त बादल छाए रहने और एक या दो बार बहुत हल्की बारिश के आसार हैं. आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह सामान्य कोहरे की संभावना जाहिर की है. जबकि कुछ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है.
बता दें कि मंगलवार को भी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में रही, जिससे विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6 बजे तक कुल 39 ट्रेनें लेट हुईं. कुछ ट्रेनें 30 मिनट तक जबकि अन्य चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं.
उत्तराखंड में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक राज्य में 16 जनवरी को मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है, जिसमें 2500 मीटर से नीचे के कुछ इलाकों, तलहटी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. राज्यभर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में सोमवार को आसमान साफ रहने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मौसम अब फिर करवट लेगा.
राजस्थान में आज बारिश के आसार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










