
'कोहरा 2' ने मचाया नेटफ्लिक्स पर धमाल, टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में हुई शामिल
ABP News
Kohrra 2 Netflix: बरुण सोबती और मोना सिंग स्टारर 'कोहरा 2' सीरीज को ग्लोबली काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं. इसी के चलते सीरीज ने एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कोहरा 2' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. इस सीरीज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज को ग्लोबली काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं. इसी के चलते सीरीज ने एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप 10 सीरीज की लिस्ट में सुमार हो गई है. नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में इस सीरीज का नाम आ गया है. ये सीरीज की पूरी टीम के लिए बड़े ही गर्व की बात है.
'कोहरा 2' का धमालतुडुम की वीकली अपडेट के मुताबिक, 'कोहरा 2' 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक लोगों ने इस सीरीज को बहुत देखा है. इतना ज्यादा इस सीरीज को देखा गया कि रिलीज के कुछ ही दिन में ये नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में शामिल हो गई है. सीरीज इस लिस्ट में 16 लाख व्यूज के साथ 10वें नंबर है. तो वहीं रिलीज के बाद से अब तक इस सीरीज को 77 लाख घंटे तक की व्यूअरशिप मिली है, जो अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है.
A post shared by Netflix India (@netflix_in)













