
कोहरा ऐसा कि गुम हो गई बिल्डिंग... देखिए दिल्ली-NCR में पहले और अब के हालात
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और धुंध के कारण हाल बेहद खराब हैं. आलम ये कि नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग नजर आना बंद हो गई है. कोहरे के कारण वाहन चालकों को एक धीमे गाड़ी चलानी पड़ रही है.
दिल्ली-NCR में एक बार फिर से भीषण कोहरा पड़ने लगा है. विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि कई इलाकों में वाहन चालकों को सड़क तक नजर नहीं आ रही है और उन्हें रेंगते हुए गाड़ियां चलाना पड़ रहा है. दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा सहित पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत नजर आ रही है.
यूपी के नोएडा में भी कोहरे के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे का आलम ऐसा है कि नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित इलाके की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में शुमार इमारत भी दिखना बंद हो गई है. जो बिल्डिंग आम दिनों में कई किलोमीटर दूर से नजर आ जाती है, उसका कोई भी हिस्सा आज नजर नहीं आ रहा है.
कम होती जा रही विजिबिलिटी
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी बेहद कम है. यहां सुबह 6.30 बजे विजिबिलिटी करीब 100 मीटर दर्ज की गई. हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी 300 मीटर थी और एक घंटे बाद 200 मीटर कम हो गई. यानी थोड़े समय के बाद यहां विजिबिलिटी और कम भी हो सकती है. रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ाने भी प्रभावित हो सकती हैं.
गाजियाबाद में भी हालत खराब
दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस वक्त यहां तीन किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है, जिसके कारण कोहरे का असर आज काफी देर तक रहने की आशंका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










