कोविड से जंग में अगले 10-12 दिन अहम, नया वैरिएंट XBB.1.16 कितना घातक? एक्सपर्ट से जानिए
AajTak
XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से अधिक तेजी से फैल सकता है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है. हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं.
देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले में तेजी से बढ़ने लगे हैं. बुधवार को ही देशभर में 7830 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि सरकार ने कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, कोरोना का नया वैरिएंट उतना खतरनाक नहीं है. इस सबके बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 10-12 दिन अहम होने वाले हैं. कारण, इस अंतराल में कोविड के मामलों में लगातार उछाल देखने को मिलेगा. हालांकि इसके बाद आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जाएगी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में एक बार फिर महामारी फैलने लगी है. अगले 10-12 दिनों तक मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके बाद केस कम होने लगेंगे. भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा कम है और उम्मीद है कि ये आंकड़ा कम ही रहेगा. क्योंकि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि नए वैरिएंट XBB.1.16 की वजह से हो रहे हैं, जो कि ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट है.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि XBB.1.16 की संक्रमण दर इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गई है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें: फिर डराने लगा कोरोना... 13 राज्यों में मिला नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1, जानें सबकुछ
ओमिक्रॉन का वैरिएंट है XBB.1.16
बता दें कि XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से अधिक तेजी से फैल सकता है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है. हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं. कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है. मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









