
कोल्हापुर में निर्माणाधीन फायर स्टेशन की छत ढही, एक की मौत, छह घायल
AajTak
कोल्हापुर में निर्माणाधीन फायर स्टेशन की छत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मंगलवार रात कोल्हापुर नगर निगम के निर्माणाधीन फायर स्टेशन की स्लैब ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलबे में दब पांच लोगों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई.
अधिकारियों ने बताया कि स्लैब ढहने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता या तकनीकी खामी की संभावना जताई जा रही है. पुलिस और नगर निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.
कोल्हापुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनीष रणबीसे ने एएनआई को बताया, 'आज कोल्हापुर नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. स्लैब का काम अंतिम चरण में था, लेकिन अचानक स्लैब ढह गया. इस हादसे में ठेकेदार समेत छह लोग मलबे में फंस गए थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. हालांकि, एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई.'
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) धीरज कुमार बच्चू ने पुष्टि की कि फुलेवाड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









