
कोल्हापुर में दो समुदायों में हिंसक झड़प, कई वाहनों में लगाई आग, पथराव में कई घायल
AajTak
कोल्हापुर के सिद्धार्थ नगर में फुटबॉल क्लब कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों में विवाद बढ़ने पर पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ हुई. दो गाड़ियों को आग लगाई गई और 6 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. घटना में 8 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने 200 से अधिक जवान तैनात किए और शांति बनाए रखने की अपील की है.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर के सिद्धार्थ नगर इलाके में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच भारी तनाव फैल गया. दरअसल, भारत तरुण मंडल प्रणीत राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की 31वीं वर्षगांठ पर सिद्धार्थ नगर चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. दोपहर से ही इलाके में फ्लेक्स पोस्टर, बैनर और साउंड सिस्टम लगाने की वजह से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही थी.
शाम होते-होते यह विवाद गंभीर हो गया. रात करीब 10 बजे सिद्धार्थ चौक पर दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाज़ी शुरू हो गई. भीड़ ने सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों को भी निशाना बनाया. इस दौरान दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और करीब 6 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. कुछ गाड़ियों को पलटकर उनमें आग लगा दी गई.
gयह भी पढ़ें: UP: मैनपुरी में जमीनी विवाद पर जातिगत हिंसा, दबंगों का दलित परिवार पर पथराव, महिला समेत कई घायल
तनाव के बीच दोनों पक्षों के लोग 'जय भीम' के नारे लगा रहे थे. इलाके में लगाए गए डिजिटल फ्लेक्स पोस्टरों को भी तोड़फोड़ का निशाना बनाया गया. घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना में करीब 8 लोग घायल हुए हैं.
200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. तनावपूर्ण माहौल देखते हुए 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. कोल्हापुर के एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह घटना आपसी गलतफहमी का नतीजा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








