
कोल्ड स्टोरेज में आलू की जगह मिले मुर्गी के काले धब्बे वाले अंडे, लोगों की सेहत से ऐसे खिलवाड़
AajTak
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्थित कोल्ड स्टोरेज में प्रशासन ने जब छापा मारा तो वहां आलू की जगह काले धब्बे वाले अंडे मिले. 400 अंडे की क्रेट को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. दरअसल, इन दिनों अंडे सस्ते मिलते हैं. तो कुछ लोग अंडों को स्टोक कर सर्दियों में महंगे दामों पर बेचते हैं.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad News) में कोल्ड स्टोरेज में आलू के स्थान पर मुर्गी के अंडे रखने का मामला सामने आया है. यह सूचना कुछ हफ्ते पहले जिला प्रशासन को मिली थी कि गैर कानूनी तरीके से मुर्गी के अंडे को कोल्ड स्टोरेज में रखा जा रहा है. जिसके बाद प्रशासन ने अंडों को आलू के कोल्ड स्टोरेज में रखने पर रोक लगा दी थी.
लेकिन जब सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ इंदुमई स्थिति कोल्ड स्टोर में छापा मारा तो आलू के स्थान पर अंडे की 400 क्रेट रखी मिलीं. दरअसल, इन दिनों अंडे सस्ते मिलते हैं. तो कुछ लोग अंडों को स्टोक कर सर्दियों में महंगे दामों पर बेचते हैं.
हालांकि उसी समय कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने अंडे के विक्रेता को फोन भी किया लेकिन वह नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि अंडे हाथवंत में रहने वाले एक व्यापारी के हैं.
अंडों को देखने के बाद सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अंडे काफी पुराने हैं और इन पर काले धब्बे पड़ गए हैं. इन्हें अब खाने योग्य भी नहीं माना जा सकता. कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस आलू तथा फसली सब्जी के उत्पादन के भंडारण का होता है इसमें अंडे का भंडारण नहीं किया जा सकता. इस हिसाब से यह गैरकानूनी है.
फिलहाल 400 क्रेट को जब्त कर लिया है और इस को जल्द ही नष्ट कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त यदि कहीं और इस तरह के अंडे या कोई गैरकानूनी चीज किसी भी कोल्ड में रखी मिली तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







