
कोलकाता में 60 दिनों के लिए धारा 144 लागू, हिंसक प्रदर्शन की संभावना
AajTak
कोलकाता में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आगामी 28 मई से 26 जुलाई तक कोलकाता में धारा 144 लागू रहेगी. हिंसक प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना के चलते यह फैसला लिया है.
कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को धारा 144 लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत 28 मई से 60 दिनों के लिए पांच या अधिक व्यक्तियों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगा दी गई है. पुलिस को जानकारी मिली है कि कोलकाता में 'हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है'.
हिंसक प्रदर्शन की संभावना के चलते लिया गया फैसला
कोलकाता में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आगामी 28 मई से 26 जुलाई तक कोलकाता में धारा 144 लागू रहेगी. हिंसक प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना के चलते यह फैसला लिया है. पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल की ओर से जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी गई है.
कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 28 मई 2024 से 26 जुलाई 2024 तक या अगले आदेश तक 60 दिनों के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी है.
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में हुई थी हिंसा
इससे पहले मार्च में निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा भड़क उठी थी. राज्य के दो हिस्सों में हिंसा के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे. पांडेबेश्वर में TMC कार्यकर्ताओं की ओर से कथित तौर पर एक बीजेपी कार्यकर्ता की दुकान में आग लगा दी गई थी. वहीं दूसरे मामले में नदिया जिला अंतर्गत कृष्णानगर में एक TMC नेता के घर पर बम से हमला किया गया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







