
कोलकाता में बाजार में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत और 8 घायल, ड्राइवर गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के ठाकुरपुकुर बाजार में रविवार सुबह एक बेकाबू कार ने भीड़ में घुसकर नौ लोगों को कुचल दिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में नशे की आशंका जताई जा रही है. चालक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ठाकुरपुकुर इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित एक निजी वाहन ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में घुसकर नौ लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे ठाकुरपुकुर बाजार स्थित बक्राहाट रोड पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंदती चली गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
यह भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बंगाल में सुरक्षा कड़ी, कोलकाता में 60 से अधिक रैलियां, ड्रोन कैमरे से निगरानी
ठाकुरपुकुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं. पुलिस अधिकारी ने कहा, गाड़ी को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा और चालक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








