
कोलकाता में फेमस बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला, बाइक सवार ने तोड़ा कार का शीशा
AajTak
कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने आजतक को बताया कि जब एक्ट्रेस पायल मुखर्जी लेक एवेन्यू से अपनी कार चलाकर जा रही थीं, तो आरोपी बाइक सवार ने कार को रोकने की कोशिश की, क्योंकि उसका दावा है कि कार ने पहले उसे टक्कर मारी थी. पायल मुखर्जी ने कथित तौर पर रुकी नहीं, इसलिए आरोपी ने जोधपुर पार्क इलाके के पास जबरदस्ती कार रुकवाई.
कोलकाता से एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार ने फेमस बंगाली एक्ट्रेस की कार पर हमला कर दिया. आरोप है कि बाइक सवार ने एक्ट्रेस पायल मुखर्जी की कार के शीशे को मुक्का मारकर तोड़ दिया और कथित तौर पर उन पर हमला करने की कोशिश की. यह घटना शुक्रवार शाम को साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में हुई. घटना के दौरान बंगाली एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की और पूरी घटना बताई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को फूट-फूटकर रोते हुए अपनी कार का शीशा टूटा हुआ दिखा रही हैं. इस दौरान वह सवाल उठाती नजर आईं कि कोलकाता की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा कहां है? उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने मुझसे विंडो खोलने को कहा, लेकिन मैंने नहीं खोली. फिर उसने विंडो पर मुक्का मारा और उसे तोड़ दिया. कांच के टुकड़े मेरे पूरे शरीर पर लग गए. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने मदद के लिए कोलकाता पुलिस को टैग किया. सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहीं जोधपुर पार्क इलाके के पास ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया.
बता दें कि पायल बंगाली फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उनकी कुछ फिल्मों की बात करें तो वह द सीवेज ऑफ रोबिन हुड, गिरगिट, श्रीरंगपुरम, चोल कंतुल और माइकल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने संजय मिश्रा के साथ हिंदी फिल्म 'वो तीन दिन' में भी काम किया है. उन्होंने टॉलीवुड की फिल्म 'देख कमों लगे' (2017) से डेब्यू किया था.
घटना को लेकर क्या बोली पुलिस
कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने आजतक को बताया कि जब एक्ट्रेस पायल मुखर्जी लेक एवेन्यू से अपनी कार चलाकर जा रही थीं, तो आरोपी बाइक सवार ने कार को रोकने की कोशिश की, क्योंकि उसका दावा है कि कार ने पहले उसे टक्कर मारी थी. पायल मुखर्जी ने कथित तौर पर रुकी नहीं, इसलिए आरोपी ने जोधपुर पार्क इलाके के पास जबरदस्ती कार रुकवाई. वह गुस्से में चिल्लाते हुए बाइक से उतरा और मुक्का मारकर कार का शीशा तोड़ दिया. आरोपी कोलकाता के कमांड अस्पताल में जूनियर कमीशन अधिकारी बताया जा रहा है.
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










