
कोलकाता गैंगरेप: मनोजीत मिश्रा पर दूसरी छात्रा का आरोप, बोली- ट्रिप के दौरान की छेड़खानी, खौफ में रहती थीं लड़कियां
AajTak
Kolkata Gangrape Case: कोलकाता गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में पीड़ित छात्रा ने दावा किया कि कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत मिश्रा ने उसके साथ छेड़खानी की थी.
कोलकाता गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में पीड़ित छात्रा ने दावा किया कि कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत मिश्रा ने उसके साथ छेड़खानी की थी. इतना ही नहीं विरोध पर करने उसने उसके साथ मारपीट और बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी.
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वो दो साल पहले कॉलेज ट्रिप पर गई थी. उस समय मनोजीत मिश्रा भी उनके साथ गया हुआ था. वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया, तो उसने उसके मारपीट करते हुए धमकाया कि वो उसके माता-पिता और बहन को जान से मार देगा. उसने पीड़िता को चुप रहने की चेतावनी दी.
मनोजीत मिश्रा के राजनीतिक रसूख का खेल
छात्रा का दावा है कि वो पुलिस के पास जाना चाहती थी, लेकिन मनोजीत मिश्रा के राजनीतिक रसूख के आगे उसे चुप रहना पड़ा. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस के विधायक अशोक देव का संरक्षण प्राप्त था. यही वजह थी कि कॉलेज प्रशासन भी उसे बचाता रहता था. उसकी शिकायतों को दबा दिया जाता था.
15 छात्राएं शिकार, खौफ में रहती लड़कियां
इसके साथ ही पीड़िता छात्रा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वो अकेली नहीं है. उसके साथ कम से कम 15 और छात्राएं हैं, जो मनोजीत मिश्रा की गंदी हरकतों का शिकार हो चुकी हैं. लेकिन अधिकांश मामलों में या तो डर की वजह से उन छात्राओं ने शिकायत दर्ज नहीं कराई या फिर राजनीतिक दबाव देकर उनको चुप करा दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










