
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
ABP News
Indigo Flight Bomb Threat: अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट से बम की धमकी वाला संदिग्ध नोट मिलने की जानकारी सामने आई. एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत अलग स्थान पर ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी.
टॉयलेट से मिला संदिग्ध नोटकोलकाता से शिलॉन्ग जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नोट में बम होने की धमकी लिखी होने की आशंका जताई गई है.
आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया विमानसुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों से दूर आइसोलेशन बे में ले जाकर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने विमान की गहन तलाशी शुरू की.
सभी यात्री सुरक्षित उतारे गएअधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है.













