
कोर्ट में गोलीबारी की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, सुरक्षा उपाय बढ़ाने पर जोर
AajTak
पीठ ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वादियों पर इसका किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा. पीठ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुकदमाकर्ता अपने लिए न्याय कैसे सुरक्षित कर सकते हैं, जब जिन्हें न्याय देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे स्वयं असुरक्षित हैं?
अदालत परिसरों में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के अदालत परिसरों की सुरक्षा के लिए विशेष स्थायी सुरक्षा यूनिट का प्रस्ताव दिया है.
न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि यह भयावह है कि राष्ट्रीय राजधानी में अदालत परिसर में पिछले एक साल में गोलीबारी की कम से कम तीन बड़ी घटनाएं देखी गई हैं. एक ऐसे स्थान के रूप में अदालत की पवित्रता को बनाए रखना जहां न्याय किया जाता है और कानून के शासन को बरकरार रखा जाता है, यह महत्वपूर्ण है कि न्यायिक संस्थान सभी लोगों की भलाई की रक्षा के लिए व्यापक कदम उठाएं.
पीठ के आदेश में कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं, वह भी अदालत परिसर में होना बेहद चिंताजनक हैं. यह न केवल न्यायाधीशों बल्कि वकीलों, अदालत के कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करती हैं.
पीठ ने राज्य उच्च न्यायालयों को अदालतों की सुरक्षा के लिए प्रधान गृह सचिवों, राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों के सलाह से उचित सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा है. पीठ ने अदालतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश भी दिया.
पीठ ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वादियों पर इसका किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा. पीठ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुकदमाकर्ता अपने लिए न्याय कैसे सुरक्षित कर सकते हैं, जब जिन्हें न्याय देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे स्वयं असुरक्षित हैं? ये ऐसे प्रश्न हैं जो गोलीबारी से जुड़ी हाल की कुछ घटनाओं को देखते हुए हमें अंत तक परेशान करते हैं. दिल्ली की कई अदालतों में हाल ही में गोलीबारी की घटना देखी गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








